ब्रेकिंग
बिलासपुर के खपरगंज बवाल में पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 गिरफ्तार, अब तक 20 पह... धमतरी में सर्पदंश से कक्षा 8वीं के छात्र की मौत: जमीन पर सोते समय करैत सांप ने डसा, कुरुद के अटंग गा... रायपुर एम्स के मंच से दिखा बदलते छत्तीसगढ़ का स्वरूप: उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने किया छात्रों क... दुर्ग में स्वाइन फ्लू का कहर: 4 नए मरीजों की पुष्टि के बाद आंकड़ा पहुंचा 17, जिला अस्पताल में 10 बेड... बीजापुर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता: नीलमडगु के जंगलों से भारी मात्रा में हथियार और BGL सेल का डंप... इंदौर में बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल: सुप्रीम कोर्ट की रोड सेफ्टी... देवास के SKP कॉलेज में हाथ में कागज की बंदूक लेकर पहुंचे छात्र: 3 माह बाद भी नहीं मिलीं किताबें, प्र... सीधी में बारिश का कहर: कैमूर पहाड़ पर धंसी मुख्य सड़क, अमिलिया-हनुमना मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद; ... बर्खास्तगी के 26 साल बाद फिर पहनी CRPF की वर्दी: संत बनकर मंदिर में काटा जीवन, इलाहाबाद हाई कोर्ट से... फर्जी लेडी IAS तृप्ति सिंह पर भोपाल में एक और FIR: MPT में होटल लीज के नाम पर 50 लाख की ठगी; भाई समे...
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री चौहान ने रोपा सप्तपर्णी और फाइकस का पौधा

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट उद्यान में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट के साथ सप्तपर्णी और फाइकस का पौधा लगाया। इस अवसर पर अन्नाशेष वेलफेयर सोसाइटी के श्री आशीष पटेल, श्री सैयद नवाब और सुश्री खुशी कनौजिया साथ थी।

अन्नाशेष वेलफेयर सोसाइटी विगत दो वर्षों से भोजन और बच्चों को लेकर काम कर रही है। संस्था द्वारा पर्यावरण-संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और स्वच्छता के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा रीवा और भोपाल में सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। रीवा में शिक्षा और भोजन को लेकर कार्य किया जा रहा है। भोपाल में कैरियर कॉलेज के पीछे एकता नगर बस्ती में संस्था शनिवार एवं रविवार को बच्चों को पढ़ाती है। उन्हें गाइड करती है तथा उनके साथ त्यौहार मनाए जाते हैं। बच्चों को उनके अधिकार तथा उनके लिए क्या सही है या गलत के बारे में जानकारी दी जाती है। संस्था बच्चों को पढ़ाई से जुड़ी सामग्री भी उपलब्ध कराती है, जिससे उनको पढ़ाई में मदद मिल सके।

मुख्यमंत्री श्री चौहान अपने संकल्प के पालन में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं। आज लगाया गया सप्तपर्णी, एक सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।

फाइकस का घर की बगिया और उद्यानों की साज-सज्जा में विशेष महत्व है। इस पौधे में हवा को साफ करने की क्षमता होती है। यह घर को ठंडा बनाए रखता है। फाइकस ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा छोड़ता है। सदाबहार पौधा होने से इसकी उम्र भी लंबी होती है।

 

Related Articles

Back to top button