ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
दिल्ली/NCR

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान दिल्ली में कई जगहों पर रूट डायवर्ट, मेट्रो के कई स्टेशन भी रहेंगे बंद

नई दिल्ली। दिल्ली के विजय चौक पर शनिवार को होने वाले बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण कुछ जगहों पर यातायात प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, दिल्ली में खासकर नई दिल्ली के इलाकों में कुछ मार्गों पर डायवर्जन किया गया है। इस कड़ी में विजय चौक यातायात के लिए शनिवार दोपहर 2 बजे से रात साढे नौ बजे तक बंद रखा जाएगा। वहीं, विजय चौक, राष्ट्रपति भवन, नार्थ ब्लॉक, साउथ ब्लाक और संसद भवन सहित इंडिया गेट के समीप बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के चलते खास व्यवस्ता की गई है। वीवीआइपी मूवमेंट व लोगों की भीड़ के मद्देनजर कई मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित है।

बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के ये स्टेशन

बीटिंग रिट्रीट समारोह के दौरान रेल भवन, उद्योग भवन, केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश व निकास द्वार को दोपहर 2 से शाम साढे 6 बजे तक बंद रहेंगे।

पार्किंग

रफी मार्ग और सी हेक्सागोन के बीच जल चैनलों के पीछे विजय चौक पर रोशनी देखने आने वालों के लिए पार्किंग उपलब्ध होगी (शाम 7 बजे के बाद)

संयुक्त आयुक्त यातायात विवेक किशोर के मुताबिक, शनिवार दोपहर 2 से रात साढे नौ बजे तक नई दिल्ली जिले के कई रास्ते बंद रहेंगे। विजय चौक पर समारोह के चलते आसपास की सड़कें मसलन रफी मार्ग पर सुनहरी मस्जिद और कृषि भवन के बीच,रायसीना रोड व कृषि भवन से विजय चौक की ओर,दारा शिकोह रोड से कृष्णा मेनन मार्ग और सुनहरी मस्जिद से विजय चौक की ओर,विजय चौक और सी हेक्सागोन के बीच राजपथ पर वाहनों के आवागमन की अनुमति नहीं है। लोग वैकल्पिक मार्गों के तौर पर रिंग रोड, रिज रोड, अरबिंदो मार्ग, मदरसा टी प्वाइंट, सफदरजंग रोड कमल अतातुर्क मार्ग, रानी झांसी रोड, मिंटो रोड आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बसों के लिए डायवर्जन

आमंत्रितों और दर्शकों के वाहनों की सुविधा के लिए समारोह स्थल और इंडिया गेट के आसपास की सड़कों पर यातायात की भीड़ से बचने के लिए डीटीसी और अन्य सिटी बसों को उनके सामान्य मार्गों से दोपहर 2 से रात साढे नौ बजे तक के लिए डायवर्ट किया जाएगा। शांति पथ-विनय मार्ग-सरदार पटेल मार्ग से केंद्रीय सचिवालय और कनाट प्लेस के लिए जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग-वंदेमातरम मार्ग- शंकर रोड-शेख मुजीबुर रहमान रोड ले जाएंगी

केंद्रीय सचिवालय के लिए जाने वाली बसें उद्यान मार्ग पर समाप्त होंगी और काली बाड़ी मार्ग-मंदिर मार्ग-शंकर रोड होते हुए वापस आएंगी। कनॉट प्लेस जाने वाली बसें मंदिर मार्ग-काली बाड़ी मार्ग-जीपीओ-बाबा खड़क सिंह मार्ग लेकर कनॉट प्लेस पहुंचेंगी और भगत ¨सह मार्ग-पेशवा रोड-मंदिर मार्ग-शंकर रोड और वंदेमातरम मार्ग से लौटेंगी।

दक्षिणी दिल्ली से तुगलक रोड पर आने वाली और कनॉट प्लेस, केंद्रीय सचिवालय के लिए जाने वाली बसों को अरबिंदो चौक से सफदरजंग रोड-कमल अतातुर्क मार्ग-पंचशील मार्ग व साइमन बोलिवर मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा। मंडी हाउस और फिरोज शाह रोड पर आने वाली और बाराखंभा रोड के रास्ते कनॉट प्लेस जाने वाली बसें शिवाजी स्टेडियम में समाप्त होंगी और कस्तूरबा गांधी मार्ग, बाराखंभा रोड के रास्ते वापस आ जाएंगी। शाहजहां रोड पर आने वाली कनॉट प्लेस जाने वाली बसें अरबिंदो चौक-सफदरजंग रोड-कमल अतातुर्क मार्ग-पंचशील मार्ग से होते हुए शिवाजी स्टेडियम के लिए रवाना होंगी।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आईएसबीटी कश्मीरी गेट के लिए दक्षिण की ओर से आने वाली बसें रिंग रोड से एम्स से धौलाकुआं और फिर रिज रोड, रानी झांसी रोड ले जाएंगी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला और आश्रम की ओर से आने वाले आईएसबीटी कश्मीरी गेट से आने वाली बसें आश्रम चौक-रिंग रोड से सराय काले खां की ओर जाएंगी और राजघाट होते हुए आगे बढ़ेंगी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, लाल किला, कश्मीरी गेट और दक्षिण और दक्षिण पूर्व की ओर जाने वाली बसें दिल्ली गेट-जवाहर लाल नेहरू मार्ग-राजघाट-¨रग रोड-सराय काले खां-आश्रम चौक जाएंगी। विकास मार्ग से दक्षिण की ओर आने वाली बसें रिंग रोड-सराय काले खां-आश्रम चौक जाएंगी।कनॉट प्लेस से कस्तूरबा गांधी मार्ग होते हुए इंडिया गेट की ओर आने वाली बसें मिंटो रोड-डीडीयू मार्ग-आईपी फ्लाईओवर-रिंग रोड-सराय काले खां ले जाएंगी।

Related Articles

Back to top button