ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में महिला ने दोस्ती तोड़ी तो पति को भेज दिए फोटो

ग्वालियर। शादी के बाद महिला ने दोस्त से बात करना बंद कर दिया तो नाराज दोस्त ने युवती के फोटो उसके पति को भेज दिए। घटना जनकगंज थाना क्षेत्र के बख्सी की गोठ की है। मामले का पता चलते ही पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जनकगज थाना प्रभारी डॉक्टर संतोष यादव ने बताया कि बख्सी की गोठ निवासी 32 वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उसकी शादी से पहले विशाल चौहान से दोस्ती थी। जब उसकी शादी हुई तो उसने विशाल से बातचीत करना बंद कर दिया। कुछ दिन पहले उसकी मुलाकात हुई तो विशाल ने उससे बात करना चाहा तो उसने बात करने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर विशाल ने उसके पूर्व में लिए हुए फोटो उसके पति को वाट्सएप कर दिए। इसका पता चलते ही पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया

छात्रा से किया सामूहिक दुष्कर्म, अब आरोपित दे रहे बदनाम करने की धमकी

बातचीत करने के बहाने बुलाकर दोस्त व उसके साथी ने छात्रा से दुष्कर्म किया। घटना डबरा थाना क्षेत्र की है। वारदात के बाद आरोपित छात्रा को बदनाम करने की धमकी दे रहे थे, जिससे तंग आकर पीड़िता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने छात्रा को शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डबरा थाना क्षेत्र के गुप्ता पुरा निवासी सोलह वर्षीय छात्रा ने शिकायत की है कि उसकी दोस्ती पास ही रहने वाले आदित्य रावत से थी। जब इसका पता पिता को चला तो पिता ने आदित्य से बातचीत करने से मना किया तो छात्रा ने उनकी बात मानकर बातचीत करना बंद कर दिया। इस पर आदित्य ने उसे आखिरी बार बात करने के लिए बुलाया और बाइक से उसे अरूषी की पुलिया पर ले गया। यहां पर बातचीत के बाद उसने अपने दोस्त चुकड़ी रावत को भी बुला लिया। यहां पर आरोपितों ने छात्रा के साथ गलत काम किया और धमकी दी कि अगर मुंह खोला तो वह उसे बदनाम कर देंगे। वारदात के बाद छात्रा अपने घर चली गई और बदनामी के डर से शांत रही। इसके बाद आरोपित उसे फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे और उसे मिलने आने के लिए धमकी देने लगे। धमकियों से परेशान छात्रा ने घटना की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म, पॉस्को एक्ट तथा अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button