ब्रेकिंग
नवा रायपुर में इंटरनेशनल गोल्फ की गूंज! 'छत्तीसगढ़ ओपन' का आगाज, अरुण साव बोले- "खेलों का हब बनेगा र... सोशल मीडिया की 'शान' ने पहुंचाया जेल: मालकिन के जेवर पहनकर पोस्ट की फोटो, 20 लाख की चोरी के आरोप में... छत्तीसगढ़: दुर्ग में धर्म परिवर्तन का खेल उजागर, लालच देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में 2 महिलाएं गिर... बलौदाबाजार ने रचा इतिहास: पीएम आवास योजना में बना छत्तीसगढ़ का नंबर-1 जिला, कई चरणों में हासिल किया ... बजट 2026 पर भड़के दीपक बैज: "दिल्ली ने फिर छीना छत्तीसगढ़ का हक, यह केवल उद्योगपतियों को खुश करने वा... माघ पूर्णिमा पर छत्तीसगढ़ में आस्था का सैलाब: बलौदाबाजार मेले के लिए CM ने बढ़ाया बजट, कबीरधाम में उ... बजट 2026 पर भड़के राकेश टिकैत: "यह किसानों-युवाओं के साथ धोखा है", बीकेयू ने बताया 'कॉरपोरेट का बजट Union Budget 2026: 'विकसित भारत का रोडमैप है यह बजट', डिप्टी सीएम अरुण साव ने की तारीफ; मंत्री लक्ष्... दुर्ग में नाबालिग से 6 साल तक सामूहिक दुष्कर्म: हैवानियत की हदें पार, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4 अब भी फरार दुर्ग में नाबालिग से 6 साल तक सामूहिक दुष्कर्म: रोंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, 4...
देश

करीब तीन हजार कुल्हड़ से बनाया महात्मा गांधी का चित्र, कल अमित शाह करेंगे उद्घाटन

गुजरात में केंद्रीय मंत्री अमित शाह महात्मा गांधी के मिट्टी के कुल्हड़ से बने विशाल भित्ति चित्र का रविवार को लोकार्पण करेंगे। खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने कहा कि साबरमती नदी के किनारे बने इस भित्ति चित्र में कुल 2,975 कुल्हड़ का उपयोग किया गया है। आयोग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि इस भित्ति चित्र के निर्माण के लिए देशभर के 75 कुम्हारों को लगाया गया था। 74वें शहीद दिवस पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री नारायण राणे और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल शामिल होंगे।

अधिकारी ने बताया कि आयोग ने कुम्हारों को सशक्त बनाने के लिए ‘कुम्भर सशक्तिकरण’ कार्यक्रम शुरू किया है। शाह इस मौके पर अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के कुम्हार समुदाय के सदस्यों को बिजली चालित बर्तन बनाने वाला चाक वितरित करेंगे। अधिकारी ने कहा कि 100 वर्ग मीटर के आकार के भित्ति चित्र को एल्युमिनियम शीट पर कुल्हड़ों को व्यवस्थित करके बनाया गया है। आयोग ने बताया कि यह देश में अपनी तरह का दूसरा भित्ति चित्र होगा, इसके पहले नई दिल्ली स्थित पालिका केंद्र में ऐसा भित्ति चित्र बनाया गया था।

Related Articles

Back to top button