ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
विदेश

दुनियाभर में महामारी से मरने वालों का आंकड़ा 56.6 लाख के पार, फ्रांस और रूस में हालात खराब, कनाडा में भारी बवाल

नई दिल्‍ली। कोरोना के एक के बाद एक नए वैरिएंट सामने आने से दुनिया राहत की सांस नहीं ले पा रही है। दुनिया भर में कोरोना के मामले बढ़कर 37.43 करोड़ हो गए हैं। अब तक इस महामारी ने दुनियाभर में 56.6 लाख से ज्यादा लोगों की जान ले ली है। यूरोप में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। फ्रांस और रूस कोरोना महामारी का नया केंद्र बनते नजर आ रहे हैं। रूस में कोरोना संक्रमितों की संख्‍या में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। इस बीच दुनिया के कई नेता कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

रूस में 124,070 मामले, 621 की मौत

रूस में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 124,070 नए मामले सामने आए जबकि इसी दौरान 621 लोगों की मौत हो गई। रूस में एक दिन पहले 121,228 मामले सामने आए थे। इसके साथ ही रूस में संक्रमितों का आंकड़ा 11,861,077 हो गया है जबकि महामारी से 331,349 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस में 249,448 मामले

फ्रांस में भी कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा कम नहीं हो रहा है। फ्रांस में बीते 24 घंटे में कोरोना के 249,448 नए मामले सामने आए। फ्रांस में संक्रमितों की संख्‍या 19,058,073 हो गई है जबकि महामारी से 130,583 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

कई नेता हुए संक्रमित

न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। वहीं इराक के विदेश मंत्री फुआद हुसैन कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी कोरोना से संक्रमित हो गए थे।

इजरायल के पीएम ने कही यह बात

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने कहा कि देश में ओमिक्रोन की लहर धीरे धीरे शांत हो रही है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि ओमिक्रोन के अंत का जश्न मनाना बड़ी बेबकूफी होगी। इजराइल में संक्रमितों का आंकड़ा 2,830,161 है जबकि महामारी से 8,725 मौतें दर्ज की गई हैं।

कनाडा में वैक्सीन अनिवार्य के आदेश पर भारी बवाल

कनाडा की सरकार के वैक्सीन अनिवार्य किए जाने के आदेश का जोरदार विरोध हो रहा है। कनाडा-अमेरिका सीमा पार करने के लिए सरकार ने यह आदेश जारी किया था जिसके विरोध में सैकड़ों ट्रकों और हजारों प्रदर्शनकारियों ने शनिवार को ओटावा शहर की सड़कों को जाम कर दिया। संसद हिल के चारों ओर प्रदर्शनकारी जमा हो गए हैं। हिंसा की आशंकाओं को देखते हुए बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button