ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

छत्तीसगढ़ भाजपा ने कहा, साबित हो गया बघेल सरकार का रेतखोरी का खेल

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अवैध रेत परिवहन करते पकड़े जा रहे वाहनों को राजसात करने की मांग करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार में तीन साल से चल रहा रेतखोरी का खेल उजागर हो गया है। भाजपा इस सरकार के पहले ही दिन से चल रहे रेतमाफ़िया के कारोबार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रही, तब सरकार ने कोई कार्रवाई करने की बजाय रेतमाफ़िया को संरक्षण दिया और तीन साल में प्रदेश के सभी नदी, नालों, रपटों की रेत नोंच खाई।

वाहवाही लूटने की कोशिश

अब अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती का दिखावा किया जा रहा है। अवैध खनन पर कोई नकेल कसने की जगह परिवहन कर रहे वाहन पकड़कर वाहवाही लूटने की कोशिश की जा रही है। सरकार ने रेतमाफ़िया को रेत से मुनाफाखोरी का नया रास्ता दिखा दिया है। रेत लोडिंग के लिए तीन गुनी अधिक रकम वसूली जा रही हैं, यह किसके संरक्षण में हो रहा है? अब तक कांग्रेस कह रही थी कि राज्य में कोई माफिया नहीं है तो क्या रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन का काम कांग्रेसी सम्हाल रहे थे। अगर रेत की लूट नहीं चल रही थी तो ये वाहन कैसे पकड़े जा रहे हैं?

तीन साल में रेत माफिया ने पर्यावरण को पहुंचाया नुकसान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार के संरक्षण में सवा तीन साल में रेत माफ़िया ने राज्य की सभी छोटी बड़ी नदियों, नालों की रेत खोदकर पुल पुलियों को कमजोर करने के साथ साथ पर्यावरण को भी भारी नुकसान पहुंचा दिया है। नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी, अरपा पैरी की धार का गाना गाती सरकार ने नदी नालों की दिशा मोड़ दी। अरपा, पैरी, महानदी सहित सभी नदियों को रेतहीन कर दिया। अब भाजपा के दबाव में पर्यावरण बचाने, रेतखोरी रोकने का नाटक किया जा रहा है। इतने लंबे अरसे से चल रहे रेत के खेल को आखिर किसलिए छूट दी गई? कांग्रेस ने सत्ता में आते ही माफियाराज आबाद कर दिया। रेतमाफ़िया ने अफसरों पर कई बार हमले किये तब भूपेश बघेल सरकार मदहोश थी। अब उसकी दिखावे की चेतना जागृत हुई है तो इसमें भी मुनाफाखोरी एक बड़ी वजह है। किसानों से ज्यादा धान तौलवाकर यूपी के लिए चुनाव फंड बटोरने वाले क्या अब अवैध रेत परिवहन के खिलाफ तथाकथित सख्ती के नाम पर तिगुने दाम बढ़वाकर चंदा ले रहे हैं?

सख्ती की आड़ में अपनी नीति के मुताबिक खेल

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष साय ने कहा कि भूपेश बघेल सरकार का यह राजनीतिक चरित्र सबके सामने आ गया है कि चोर से कहो चोरी करो और सिपाही से कहो कि जागते रहो। सरकार के संरक्षण में रेत की चोरी और लूट चल रही है तो सरकारी मुलाजिम भला क्या कर सकते हैं? भूपेश बघेल सरकार रेत के अवैध धंधे के मामले में बेनकाब हो गई है। अब वह रेतमाफ़िया द्वारा खोखले किये गए तटों पर पौधारोपण कराए और रेतमाफ़िया के वाहनों को राजसात करे। यदि रेतमाफ़िया के वाहन राजसात नहीं किये गए तो यह भी प्रमाणित हो जाएगा कि बघेल सरकार सख्ती की आड़ में भी अपनी नीति के मुताबिक खेल ही खेल रही है।

Related Articles

Back to top button