ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान
देश

Coronavirus Updates: देश में कोरोना वायरस के एक लाख 61 हजार नए मामले, 1733 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना की तीसरी लहर अब खत्म होने की ओर है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में हो रही लगातार गिरावट से इसके संकेत मिल रहे हैं। हालांकि, मृतकों की संख्या में हो रहा इजाफा टेंशन बढ़ा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है।

इसके अनुसार, देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 1,61,386 नए मामले मिले हैं। इससे पहले मंगलवार को कोरोना के 1,67,059 केस दर्ज किए गए थे। इस दौरान मृतकों की संख्या में बढ़ा इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे में कोरोना से 1733 लोगों की मौत हुई है। वहीं, मंगलवार को 1192 मरीजों की मौत हुई थी।

2,81,109 लोग हुए ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस दौरान कोरोना से 2,81,109 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब एक्टिव केस घटकर 16,21,603 हो गए हैं। वहीं, डेली पाजिटिविटी रेट भी घटकर 9.26% पहुंच गया है। अब तक कोरोना से 3,95,11,307 लोग ठीक हो चुके हैं।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 17,42,793 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 73,24,39,986 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button