ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
विदेश

पहली बार रोबोट ने की सफलतापूर्वक सर्जरी


Updated on 2 Feb, 2022 08:00 AM IST BY PRADESHLIVE.COM

वॉशिंगटन । विश्‍व में पहली बार एक रोबोट ने बिना इंसानी मदद के सूअर की सफलतापूर्वक लेप्रोस्कोपिक सर्जरी को अंजाम दिया है। इसके बाद उम्मीद जगी है कि दुनिया में वह दिन दूर नहीं जब रोबोट बिना किसी मदद के इंसान का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर सकेंगे। अमेरिका के प्रतिष्ठित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के स्‍मार्ट टिश्‍यू ऑटोनॉमस रोबोट ने सूअर के एक टिश्‍यू पर इस सर्जरी को किया है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इंसान की तुलना में रोबोट ने ‘ज्‍यादा बेहतर’ तरीके से पशुओं के अंदर इस सर्जरी को किया। अमेरिकी शोधकर्ताओं ने कहा कि यह ऑपरेशन रोबोटिक्‍स की दुनिया में बहुत बड़ी सफलता है जिससे आगे चलकर अब इंसान का पूरी तरह से स्‍वचालित ऑपरेशन हो सकेगा। इस ऑपरेशन के जरिए रोबोट ने सूअर की आंत के दो सिरों को जोड़ा। अब तक 4 पशुओं में इस तरह के ऑपरेशन को अंजाम दिया गया है। शोध में कहा गया है कि रोबोट ने ऑपरेशन के दौरान बढिया काम किया जिसमें उच्‍च दर्जे की कुशलता की जरूरत होती है। शोध के वरिष्‍ठ लेखक डॉक्‍टर एक्‍सेल क्रिएगर ने कहा कि इस ऑपरेशन में दुनिया में पहली बार रोबोट ने बिना किसी इंसानी मदद के ऑपरेशन को किया। पेट में दो आंतों को जोड़ना सबसे चुनौतीपूर्ण कदम होता है और इसके लिए किसी डॉक्‍टर के विशेषज्ञता की जरूरत होती है।
 जरा सी भी असावधानी या हाथ हिला तो दूसरी जगह टांका लग जाएगा और इससे मरीज को गंभीर मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। डॉक्‍टर एक्‍सेल क्रिएगर ने लिखा कि हमारा शोध यह बताता है कि हम सर्जरी के एक बेहद कठिन और नाजुक काम आंतों के दो सिरों के जोड़ने को स्‍वचालित कर सकते हैं। रोबोट ने चार पशुओं में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया और इसी ऑपरेशन में इंसानों से बेहतर रिजल्‍ट दिया। 
 

Related Articles

Back to top button