ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

सरकारी अव्यवस्था से मर रही हजारों गाय, बजट पर कही विधायक जीतू पटवारी ने बड़ी बात

भोपाल  केंद्रीय बजट पेश हो चुका है। देश के केंद्रीय बजट पेश होने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जीतू पटवारी ने आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बजट में आम जनता के लिए कुछ नहीं है और ना ही केंद्रीय बजट में मध्यप्रदेश के लिए कुछ शामिल है।

जीतू पटवारी ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो बजट पेश किया है, उसमें मध्यप्रदेश के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। यह बजट किसान  नौजवान और दलित एवं आदिवासी समुदाय के खिलाफ है। यही नहीं मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान सरकार गौ सेवा के नाम पर गौ हत्या कर रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि मोदी सरकार ने 2022 में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन इस बजट में किसानों की चर्चा मुश्किल से 1 मिनट के लिए ही की गई। केंद्र सरकार ने बजट के नाम पर भारत की जनता से मजाक किया है। बजट में मध्यप्रदेश के लिए सिर्फ केन बेतवा नदी जोड़ो परियोजना का जिक्र किया गया है। यह कोई नई परियोजना नहीं है और लंबे समय से लंबित है।

जीतू पटवारी ने कहा कि पिछले 5 साल से उत्तर प्रदेश और केंद्र दोनों जगह भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, इसके बावजूद यूपी और एमपी के बीच पानी के बंटवारे को लेकर सही से समझौता नहीं हो सका। जीतू पटवारी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने पहले बुलेट ट्रेन चलाने का वादा किया था लेकिन इस बजट में बुलेट ट्रेन की बात कहीं दिखाई नहीं दी और सरकार वंदे भारत ट्रेन चलाने की बात कर रही है। यह ट्रेनें पीपीपी मॉडल पर चलेंगी और उनमें किसी तरह का सम्मानजनक रोजगार पैदा नहीं होगा। यह पूरी तरह से रेलवे के निजीकरण करने का षड्यंत्र है।

गौशाला में सैकड़ों गायों की मृत्यु का मामला

मध्य प्रदेश में पिछले दिनों भाजपा पार्षद से जुड़ी गौशाला में सैकड़ों गायों की मृत्यु हो जाने के मुद्दे पर जीतू पटवारी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान सरकार गौ माता की हत्या कर रही है। गाय के दिन भर के भोजन के लिए सिर्फ एक रुपए 60 पैसे शिवराज सरकार दे रही है क्या इतने पैसे में गाय का पेट भरा जा सकता है। शिवराज सरकार गौशालाओं के नाम पर सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को भ्रष्टाचार करने का मौका दे रही है।

उन्होंने कहा कि कमलनाथ की सरकार में मध्यप्रदेश में 1000 गौशाला खुलवाए गई थी लेकिन शिवराज सरकार उन गौशालाओं का भी सही ढंग से संचालन नहीं कर पा रही है। जीतू पटवारी ने कहा कि गोशाला में गायों की मृत्यु के मामले की जांच करने के लिए काग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। कमेटी अपनी जांच रिपोर्ट माननीय प्रदेश अध्यक्ष को सौंप देगी।

जीतू पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अहंकार में डूब चुके हैं। जब एक पूर्व मुख्यमंत्री किसानों की समस्या उठाने के लिए उनसे समय मांगता है तो वे डेढ़ महीने तक समय नहीं देते। अभी उन्होंने 1 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईश्वर का अंश बता दिया। इस तरह एक तरफ शिवराज सिंह चौहान के अंदर अहंकार बढ़ता जा रहा है तो दूसरी तरफ चापलूसी बढ़ती जा रही है। लेकिन शिवराज जी को समझ लेना चाहिए कि यह अहंकार रावण की तरह होता है।

उन्होंने मध्य प्रदेश के अधिकारियों को भी चेतावनी दी कि जो अधिकारी ईमानदारी से संवैधानिक तरीके से काम कर रहे हैं वे काम करें लेकिन जो सरकार के एजेंट बनकर राजनीतिक कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रहे हैं। 2023 में कमलनाथ सरकार बनने के बाद उनके साथ न्याय किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button