ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
राजस्थान

आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है बजट-राठौड़

जयपुर । राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने वक्तव्य जारी कर कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत किया गया मोदी सरकार 2.0 का तीसरा आम बजट 2022-23 सवा सौ करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं पर आधारित सर्व-समावेशी, अभूतपूर्व एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला साबित होगा एवं कोविड महामारी की चुनौतियों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था के लिए बूस्टर डोज होगा।
राठौड़ ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष होने पर अमृत महोत्सव बना रहे देश में पेश किए गए पेपरलैस आम बजट 2022-23 के जरिए अगले 25 वर्षों की विकास यात्रा का ब्लू प्रिंट रखा गया है जिसमें केन्द्र सरकार ने कृषि, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, रक्षा, सड़क, जल, विनिवेश, कारोबार सहित सभी आधारभूत सुविधाओं से युक्त विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत रोडमेप तैयार किया है कि ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था वर्ष 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य को हासिल कर सके।  राठौड़ ने कहा कि समावेशी विकास, उत्पादकता वृद्धि, ऊर्जा संक्रमण और जलवायु कार्रवाई विकास के चार स्तंभों पर आधारित बजट 2022-23 में पूंजीगत व्यय 35.4 प्रतिशत तेजी से बढ़कर 7.5 लाख करोड़ रुपए हो गया है तथा 2022-23 में 10.68 लाख करोड़ रुपये अनुमानित होने से आर्थिक विकास की रफ्तार तेजी से बढ़ेगी। केन्द्र सरकार ने युवाओं के लिए आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत 16 लाख रोजगार, मेक इन इंडिया के तहत 60 लाख रोजगार एवं कौशल विकास कार्यक्रमों को बढ़ावा देकर रोजगार की अपार संभावनाओं का द्वार खोला है।  राठौड़ ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध केन्द्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के दौरान गेहूं और धान की खरीद पर 163 लाख किसानों को 2.37 लाख करोड़ रुपए एमएसपी मूल्य का सीधा भुगतान खातों में करने, घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए समग्र योजना, किसानों को डिजिटल सेवा एवं कृषि क्षेत्र में ड्रोन को बढ़ावा देने, किसानों को डिजिटल और हाईटेक बनाने के लिए पीपीपी मोड में नई योजनाओं का संचालन करने तथा रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने जैसे अनेकों घोषणाएं की है जिससे कृषि क्षेत्र नई दिशा व गति मिलेगी और देश के किसान समृद्ध बन सकेंगे।
 

Related Articles

Back to top button