ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प...
उत्तरप्रदेश

प्रेमी ने फर्जी आधार कार्ड लगा किशोरी से की कोर्ट मैरिज

गाजियाबाद । गाजियाबाद जिले के मुरादनगर की एक कॉलोनी में कथित तौर पर एक 17 वर्षीय किशोरी को बंधक बनाकर फर्जी आधार कार्ड के जरिए शादी करने और एक साल तक तमंचे के बल पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। एक कमरे में बंधक बनाकर रखी गई किशोरी किसी तरह वहां से निकल कर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। पीड़ित किशोरी मुरादनगर की एक कॉलोनी अपने परिवार के साथ रहती है। किशेारी का आरोप है कि एक साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई थी। युवक ने अपनी बातों में उलझाकर उसका फर्जी आधार कार्ड बनाकर कोर्ट में शादी का पंजीकरण करा लिया। इसके बाद वह उसे एक मकान पर ले गया और बंधक बनाकर रखने लगा। आरोप है कि युवक उसे घर से बाहर भी नहीं निकलने देता था। आरोप है कि वह पिस्टल के बल पर एक साल तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। विरोध करने पर बेहरमी से पिटाई की जाती थी। किशोरी का आरोप है कि गत 25 जनवरी को आरोपी ने फांसी लगाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया था, लेकिन शोर मचाने पर पड़ोसियों की मदद से वह किसी तरह बच गई। किशोरी वहां से निकलकर सोमवार को मुरादनगर थाने पहुंची और थाना प्रभारी से मिलकर आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल कराकर मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराए जाएंगे।
 

Related Articles

Back to top button