ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

नवी मुंबई स्थित होटल और बार का लाइसेंस हुआ रद

मुंबई  |  के कलेक्टर राजेश नार्वेकर ने नवी मुंबई  में स्थित सद्गुरु होटल और बार  का लाइसेंस रद कर दिया है। इस होटल और बार के मालिक एनसीबी मुंबई के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े  थे, जिन्होंने 1997 में दायर लाइसेंस आवेदन में अपनी उम्र को गलत तरीके से पेश किया था। उस समय समीर वानखेड़े के पिता ज्ञानदेव वानखेड़े आबकारी विभाग में कार्यरत थे। इस संबंध में समीर वानखेड़े को कारण बताओ नोटिस भेजकर पूछा गया था कि गलत दस्तावेज जमा करने के कारण आपके नाम पर यह लाइसेंस रद क्यों नहीं किया जाना चाहिए।

मिली जानकारी के अनुसार समीर वानखेड़े के होटल और बार पर ये कार्रवाई द्य निषेध अधिनियम की धारा 54 के तहत की गई है। इस कार्रवाई का कारण 1997 में दायर लाइसेंस आवेदन में उम्र को गलत तरीके से पेश करना बताया गया है। ठाणे के आबकारी अधीक्षक और वानखेड़े के वकील की बात सुनने के पश्‍चात, ठाणे कलेक्‍टर ने होटल का लाइसेंस रद करने का छह पृष्ठ का आदेश पारित किया।

बता दें कि कलेक्टर की जांच में पता चला कि वानखेड़े को 27 अक्टूबर 1997 को लाइसेंस जारी किया गया था। लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 21 वर्ष की आयु आवश्यक थी, लेकिन वानखेड़े की उस समय उम्र 18 वर्ष से कम थी, इसलिए उनका लाइसेंस रद कर दिया गया। कलेक्टर ने मंगलवार को फाइल पर हस्ताक्षर किए, आज (बुधवार) आबकारी आयुक्त और वानखेड़े को आदेश की आधिकारिक सूचना दी जाएगी।

गौरतलब है कि समीर वानखेड़े के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने मुंबई पुलिस को नवाब मलिक के खिलाफ अत्याचार का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। यह दावा एक दिन पहले भाजपा नेता मोहित कंबोज ने किया था। बता दें कि नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े को मुस्लिम बताकर उनके दलित होने पर सवाल उठाया है। यहां सवाल यह उठता है कि इस वजह से समीर वानखेड़े के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है? बार लाइसेंस मामले में समीर वानखेड़े दोषी हो सकते हैं, लेकिन कार्रवाई का समय संदिग्ध है।

 

Related Articles

Back to top button