ब्रेकिंग
Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क... Maharashtra Water Crisis: गल्हाटी परियोजना का जलस्तर शून्य होने से ग्रामीणों में चिंता, सरकार से वैक... Voter List Special Intensive Revision: बॉम्बे हाई कोर्ट ने अंतरिम राहत देने से किया मना, अब 8 अक्टूब... Anik BEST Depot Fire Update: मुंबई में डिपो यार्ड में खड़ी नई AC बसों में लगी भयंकर आग, दमकल की गाड़... Antagarh Kanker Update: करोड़ों की रॉयल्टी देने वाले क्षेत्र में नहीं हैं सुरक्षित स्कूल भवन, ग्रामी... Narayanpur News: अबूझमाड़ के भटबेड़ा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 6 प्रेशर कुकर IED और 1 पाइप ... DKS Hospital Raipur: विधायक संगीता सिन्हा ने एसिड पीड़िता से मिलकर बंधाया ढांढस, सख्त कार्रवाई का भर... Bhupesh Baghel in Bhilai: सरकार का खजाना खाली और गारंटी पूरी नहीं हुई, रिसाली चुनाव को लेकर कांग्रेस... Bilaspur Press Conference: विकास कार्यों और स्वास्थ्य योजनाओं पर हुई चर्चा, विधायक सुशांत शुक्ला ने ...
मध्यप्रदेश

भोपाल में गायों की मौतों पर कांग्रेस का प्रदर्शन, गौ संवर्धन बोर्ड ऑफिस घेरा

भोपाल के बैरसिया में हुई गायों की मौत को लेकर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है। पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक पीसी शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माता मंदिर चौराहे पर गाय की पूजा की। इसके बाद गौ संवर्धन बोर्ड ऑफिस का घेराव कर प्रदर्शन किया जा रहा है। गौशाला भाजपा नेत्री निर्मला देवी शांडिल्य की है। रविवार को गोशाला में बने कुएं में 20 गायों के शव मिले थे। 80 से ज्यादा गायों के शव और कंकाल मैदान में पड़े मिले थे। संचालिका निर्मला देवी पर केस दर्ज हो चुका है। गोशाला का संचालन प्रशासन अपने हाथ में ले चुका है।

10 एकड़ सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा

भोपाल के बैरसिया के बसई गांव की गौ सेवा भारती गोशाला भले ही सरकारी जमीन पर बनी हो, लेकिन इसके बहाने BJP नेत्री और गोशाला संचालिका निर्मला शांडिल्य ने करीब 10 एकड़ सरकारी जमीन पर भी कब्जा जमा लिया। तालाब किनारे की जमीन पर तार फेंसिंग कर बड़ा बाड़ा बना लिया गया है। अब जिला प्रशासन निर्मला का कब्जा हटाएगा। इसके लिए गायों को दूसरी गोशाला या सुरक्षित जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। निर्मला को SDM ने नोटिस भी थमाया है। 

Related Articles

Back to top button