ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
मनोरंजन

फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर 21 फरवरी को करेंगे कोर्ट मैरिज

कई हफ्तों से बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक फरहान अख्तर और उनकी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर की शादी की खबरें चल रही हैं। हालांकि अब इसके बारे में आधिकारिक पुष्टि हो गई है। फरहान के पिता और दिग्गज लेखक जावेद अख्तर ने दोनों की शादी की पुष्टि कर दी है। जावेद अख्तर ने कहा कि “फरहान और शिबानी” 21 फरवरी को कोर्ट मैरिज करेंगे।

जावेद अख्तर ने कहा- कोर्ट मैरिज के बाद एक प्राइवेट फंक्शन होगा जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल होंगे। शादी की सारी तैयारियां वेडिंग प्लानर्स कर रहे हैं। कोरोना की स्थिति को ध्यान में रखते हुए हम बड़े स्तर पर इसे सेलिब्रेट नहीं कर सकते हैं। हम इसमें केवल कुछ करीबी लोगों को बुला रहे हैं। यह एक निजी कार्यक्रम होगा। खैर अभी तक निमंत्रण भी नहीं भेजे गए हैं।

मशहूर लेखक ने अपनी होने वाली बहू शिबानी को एक प्यार भरा संदेश देते हुए कहा, “शिबानी बहुत ही अच्छी लड़की है और वह हम सभी को बहुत पसंद है। इस रिश्ते की सबसे जरूरी और मजबूत बात यह है कि फरहान और उसमें बहुत अच्छी दोस्ती है।”

इससे पहले एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि फरहान और शिबानी फरवरी में कोर्ट मैरिज करेंगे और अप्रैल में ग्रैंड वेडिंग। लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अब इस बी-टाउन कपल ने सादगी से अपनी शादी करने का फैसला किया है। यह कपल अपनी शादी पर सब्यसाची के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनेगा लेकिन अभी इसे प्राइवेट रखा जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button