ब्रेकिंग
MP Government Temple Policy: मंदिरों के दान प्रबंधन के लिए एमपी सरकार गठित करेगी विशेषज्ञ समिति; जान... Ratlam Triple Murder Case: राजीव नगर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला; 3 दोषियों को हुआ आजीवन कारावा... Chhindwara News: बिजली का खंभा गिरने से मजदूर की दर्दनाक मौत; हर्रई क्षेत्र में कार्य के दौरान हुआ ह... Mandu Water Crisis: मांडू के पनाला गांव में पानी के लिए सड़क पर उतरे ग्रामीण; धार-मांडू मार्ग पर लगा... Zero Shadow Day MP: मध्य प्रदेश के 14 जिलों में गायब होगी परछाई! 21 जून को होने वाली इस खगोलीय घटना ... NEET UG 2026 Re-Exam: मध्य प्रदेश में 283 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई नीट री-परीक्षा; 22... International Yoga Day 2026: योग से बदल गई जिंदगी; छोटी सी उम्र में योग की अलख जगा रही सागर की 'योगि... MP Politics: 'सिंहस्थ के नाम पर हो रही बंदरबांट' - सज्जन सिंह वर्मा ने भ्रष्टाचार को लेकर बीजेपी सरक... New Railway Rules 2026: ट्रेनों में धूम्रपान, गंदगी और बिना टिकट यात्रा करना पड़ेगा भारी; रेलवे ने जु... Indore Metro News: इंदौर में मेट्रो निर्माण की बड़ी लापरवाही; चलती BMW कार पर गिरा कंक्रीट का मलबा
व्यापार

शराब बनाने वाली कंपनी के स्टॉक ने निवेशकों को बनाया करोड़पति

शराब बनाने वाली कंपनी रेडिको खेतान लिमिटेड ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों को छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। रेडिको खेतान लिमिटेड के शेयरों ने पिछले 19 साल में 12,705 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। इस दौरान लंबी अवधि के निवेशकों को करोड़ों रुपये का फायदा हुआ है। रेडिको खेतान लिमिटेड के शेयर 20 जून 2003 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 7.62 रुपये के स्तर पर थे। 4 फरवरी 2022 को कंपनी के शेयर 975.75 रुपये के स्तर पर बंद हुए हैं। इस अवधि में कंपनी के शेयरों ने 12,705.12 फीसदी का रिटर्न दिया है। यानी अगर किसी व्यक्ति ने कंपनी के शेयरों में  20 जून 2003 को 1 लाख रुपये लगाए होते और अपने निवेश को आज तक बनाए रखा होता तो अब यह 1.28 करोड़ रुपये होता। यानी, निवेशक करोड़पति बन गए होते। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से इस लीकर स्टॉक में गिरावट देखी जा रही है, पिछले 5 दिन में यह स्टॉक 9 फीसदी से ज्यादा गिरा है, वहीं इस साल 2022 में यह शेयर 20.04 फीसदी गिरा है।

रेडिको खेतान लिमिटेड एक मिड कैप कंपनी है और इसका मार्केट कैप 14,373.27 करोड़ रुपये है। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना ​​​​है कि संभावित मांग में सुधार के चलते मार्जिन प्रदर्शन से बेहतर हो सकता है। रेडिको खेतान भारत में भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) के सबसे बड़े निर्माताओं में से एक है। कंपनी भारत में निर्मित भारतीय शराब और भारत में थोक शराब की आपूर्तिकर्ता भी है। आईएमएफएल सेगमेंट में समेकित राजस्व का 80% है। बाकी का योगदान IMIL और बल्क अल्कोहल द्वारा किया जाता है।

Related Articles

Back to top button