ब्रेकिंग
Coalgate Case: नवीन जिंदल और पूर्व कोयला सचिव पीसी पारेख को कोर्ट का सम्मन, 17 जुलाई को पेश होने के ... नारायणगढ़ सुसाइड केस: पीड़िता की बहन का सनसनीखेज आरोप, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल Kaithal ACB Action: एनओसी और क्लेम सेटलमेंट के नाम पर घूस मांगना पड़ा भारी, महिला एजेंट धरायी Gwalior News: पुरानी छावनी से गायब 6 साल का मासूम सकुशल मिला, 'ऑपरेशन कन्हैया' रहा सफल Sehore Gas Leak News: सोनकच्छ टोल के पास अमोनिया गैस टैंकर में रिसाव, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा ह... Morena News: पशुपालन विभाग के चपरासी ने पिस्टल लेकर उप संचालक को दी धमकी; वेतन कटने से था नाराज Morena News: लश्करीपुरा में मजदूर के घर बड़ी चोरी, 3 लाख का माल पार; पुलिस FIR दर्ज करने में सुस्त Gwalior News: पुलिस लाइन के सिपाही की संदिग्ध मौत, शिवपुरी लिंक रोड पर मिला शव Mount Everest Fatah: रायसेन की बेटी अंजना यादव ने रचा इतिहास, माउंट एवरेस्ट फतह कर भोपाल लौटीं NEET Student Suicide: मऊगंज की छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी भविष्य की चि...
खेल

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, रोहित शर्मा और केएल राहुल करेंगे पारी की शुरुआत

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पोलार्ड चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह टीम की कमान निकोलस पूरन को मिली है। जबकि ओडियन स्मिथ को टीम में शामिल किया गया है। वहीं भारतीय टीम में ईशान किशन की जगह केएल राहुल को टीम में जगह दी गई है। केएल राहुल व्यक्तिगत कारणों से सीरीज के पहले मैच का हिस्सा नहीं थे। पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है।

भारत:- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज:-  शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, डैरेन ब्रावो, शमर ब्रूक्स, निकोलस पूरन (कप्तान), जेसन होल्डर, अकील होसेन, फैबियन एलन, ओडिन स्मिथ, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच

Related Articles

Back to top button