ब्रेकिंग
National News: रोजगार मेले में बोले पीएम नरेंद्र मोदी— 'नागरिक देवो भव:' के भाव से काम करें नवचयनित ... Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ...
लाइफ स्टाइल

हर ड्रेस के साथ करेंगे मैच ये फुटवियर

हर ड्रेस के साथ मैच करते फुटवियर खरीदना हर किसी के बस की बात नही होती। ऐसे में जरूरी है कुछ फुटवियर ऐसी डिजाइन के हो जिसे ज्यादा से ज्यादा ड्रेस के साथ मैच किया जा सके। तो अपने शू रैक में इन फुटवियर को जरूर शामिल करें। अगर आप हाई हील्स पहनने की चाह रखती हैं। लेकिन हर बार इसे पहनना मुश्किल है तो प्लेटफार्म हील्स को अपने शू रैक में रखें। इस तरह की हील्स को पहन आप स्टाइलिश भी दिखेंगी। वहीं ये पहनने में भी आरामदायक होती है। वहीं इन हील्स को शार्ट ड्रेस के साथ ही ट्राउजर और साड़ी, सूट पर भी आसानी से पहना जा सकता है।

फ्लिप-फ्लॉप  :  आप इसे स्लीपर भी कह सकते हैं। लेकिन ये फ्लिप-फ्लॉप पहनने में आरामदायक होने के साथ ही काफी कूल लुक भी देते हैं। खासतौर पर गर्मियों और मानसून के सीजन में इनका स्टाइल काफी शानदार दिखता है। तो एक अच्छे फ्लिप-फ्लॉप पर पैसे खर्च करना समझदारी है।

स्ट्रैपी किटेन हील्स  : पतली स्ट्राईप वाली किटेन हील्स अपनी वॉर्डरोब में जरूर रखें। ये हर ड्रेस के साथ काफी खूबसूरत दिखती हैं। फिर वो चाहे स्टाइलिश शार्ट्स वनपीस ड्रेस हो या फिर ट्राउजर या जींस। दोनों ही तरह की ड्रेस पर ये शानदार दिखते हैं। वहीं आप चाहें तो किटेन हील्स को कुर्ते के साथ मैच कर परफेक्ट लुक पा सकते हैं।

क्लॉग्स या म्यूल  :  वहीं फार्मल लुक के लिए आप क्लॉग्स को अपनी वॉर्डरोब में रखें। न्यूड शेड के क्लॉग्स हर फार्मल ड्रेस के साथ मैच करते हैं। ये आगे की तरफ से पूरी तरह से ढंके होते हैं। वहीं पीछे एड़ी वाला हिस्सा खुला होता है। जो दिखने में स्टाइलिश होने के साथ ही कंफर्टेबल भी रहता है।

Related Articles

Back to top button