ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
लाइफ स्टाइल

बालों को शाइनी बनाने के लिए ये मास्‍क करें ट्राई

रोजाना तेज धूप, मौसम में बदलाव, तनाव और प्रदूषण के संपर्क में आने से हमारे बाल रूखे, बेजान और डैमेज हो जाते हैं। इसके अलावा, गर्म पानी, बहुत ज्‍यादा शैंपू करना, अधिक स्टाइल करना, बालों को गलत तरीके से ब्रश करना, सल्फेट्स और अल्कोहल युक्त गलत प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करने से बाल ड्राई हो जाते हैं।

शहद  :  शहद एक फेमस वैकल्पिक स्वीटनर है और हेयर मास्क के लिए सामान्य सामग्री में से एक है। यह आपके बालों को शाइनी बनाने के साथ ही बालों की ग्रोथ को प्रोत्साहित कर सकता है। यह आपके बालों में नमी को सील करके उसे कंडीशन्ड और शाइनी रखता है। यह बालों का टूटना कम करता है। शहद प्राकृतिक रूप से घुंघराले या रूखे बालों वाली महिलाओं के लिए बेहतर तरीके से काम करता है।

एप्पल साइडर विनेगर  : बालों में प्राकृतिक रूप से चमक बहाल करने के सबसे आम तरीकों में से एक एप्पल साइडर विनेगर हेयर रिंस है। ऐसा इसलिए है क्योंकि एप्पल साइडर विनेगर में मौजूद एसिटिक एसिड आपके स्कैल्प और बालों के शाफ्ट के पीएच लेवल को संतुलित करता है, जिससे आपके बाल समय के साथ अधिक हेल्‍दी और शाइनी दिखने लगते हैं।

नारियल का तेल : आपके बालों और स्कैल्प के लिए नारियल के तेल के कई फायदे हो सकते हैं। इसे हेयर मास्क और लीव-इन ट्रीटमेंट के रूप में इस्‍तेमाल करने से बालों को मॉइश्चराइज और सील करने में मदद मिल सकती है। यह ड्राई और परतदार स्‍कैल्‍प और ड्रैंडफ को रोकने में मदद कर सकता है, साथ ही बालों के टूटने को भी रोक सकता है।

दालचीनी

दालचीनी के एंटी-माइक्रोबियल गुणों से भरपूर होने के कारण यह ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ा सकता है और बालों के विकास और मजबूती को बढ़ावा दे सकता है।जब स्‍कैल्‍प पर लगाया जाता है, तो दालचीनी सर्कुलेशन को उत्तेजित कर सकती है। यह बालों की ग्रोथ को प्रोत्साहित कर सकती है और बालों के झड़ने को कम कर सकती है। इसमें एटीफंगल गुण भी होते हैं, जो ड्रैंडफ के इलाज में मदद कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button