ब्रेकिंग
CJP Protest News: कॉकरोच जनता पार्टी का देशव्यापी शांतिपूर्ण प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस बर्बरता के खिला... West Bengal Election 2026: बीजेपी की चुनावी रणनीति से मैनेजमेंट सीखेंगे छात्र, IIM-कलकत्ता ने दी जान... Fast-Track Court for Paper Leak: पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट, पीएम मोद... Delhi Police News: महिला को थप्पड़ मारने वाले एडिशनल डीसीपी संदीप लांबा पर एक्शन, कनॉट प्लेस से हटाए ... Anna Hazare Protest: छात्रों के समर्थन में उतरे अन्ना हजारे, अहिल्यानगर में रखा दो घंटे का मौन उपवास Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूलों में जींस-टीशर्ट और रील बनाने पर रोक, शिक्षा विभाग का सख्त... Moradabad News: हैदराबाद से एलएलबी की छात्रा की निर्मम हत्या, पति ने ही रची थी खौफनाक साजिश Telangana News: मोबाइल की बैटरी दांतों से काटना 12 साल के बच्चे को पड़ा भारी, भीषण विस्फोट में मौत Begusarai News: बेगूसराय में झपटमारी का अनोखा मामला, भीड़ से बचने के लिए चोर ने निगला सोने का गहना Hyderabad Crime News: एयरपोर्ट जा रही केबिन क्रू के साथ कैब ड्राइवर ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार
धार्मिक

12 फरवरी को है जया एकादशी, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

 माघ माह (Magh Month) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी व्रत रखा जाता है. इस वर्ष जया एकादशी व्रत 12 फरवरी दिन शनिवार को है. जया एकादशी का व्रत करने और भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा करने पर व्यक्ति को भूत, प्रेत, पिशाच आदि की योनि से मुक्ति मिलती है. भगवान विष्णु की कृपा से मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है, कष्टों से मुक्ति मिलती है, अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति प्राप्त होती है. आइए जानते हैं जया एकादशी के पूजा मुहूर्त (Muhurat) एवं पारण समय (Parana) के बारे में.

जया एकादशी 2022 पूजा मुहूर्त
इस वर्ष माघ शुक्ल एकादशी तिथि का 11 फरवरी को दोपहर 01:52 बजे से शुरु हो रही है, जो 12 फरवरी को शाम 04:27 बजे तक है. जया एकादशी व्रत 12 फरवरी को रखा जाएगा. इस दिन का शुभ मुहूर्त दोपहर 12:13 से दोपहर 12:58 बजे तक है.

ऐसे में आप एकादशी के प्रात:काल स्नान आदि निवृत होकर व्रत एवं विष्णु पूजा का संकल्प लेकर पूजा विधिपूर्वक कर सकते हैं. विष्णु पूजा में पंचामृत एवं तुलसी के पत्तों का प्रयोग जरुर करना चाहिए. हालांकि व्रत से एक दिन पूर्व तुलसी का पत्ता तोड़कर रख लें क्योंकि एकादशी को तुलसी का पत्ता तोड़ने से दोष लगता है.

पारण समय
जया एकादशी व्रत के पारण का समय 13 फरवरी को प्रात: 07:01 बजे से सुबह 09:15 बजे तक है. इस समय में आपको व्रत का पारण कर लेना चाहिए. इस दिन द्वादशी तिथि शाम को 06:42 ​बजे तक है. इस व्रत का पारण द्वादशी के समापन से पहले करना चाहिए.

जया एकादशी व्रत का महत्व
इंद्रलोक की अप्सरा को श्राप के कारण पिशाच योनि में जन्म लेना पड़ा, उससे मुक्ति के लिए उसने जया एकादशी व्रत किया. भगवान विष्णु की कृपा से वह पिशाच योनि से मुक्त हो गई और फिर से उसे इंद्रलोक में स्थान प्राप्त हो गया. भगवान श्री कृष्ण ने धर्मराज युधिष्ठिर को जया एकादशी के पुण्य के बारे में बताया था.

Related Articles

Back to top button