ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
राजस्थान

स्पैरो कम्पनी का यू.डी. टैक्स कलेक्टर 9 हजार की रिश्वत लेते धरा गया

जयपुर । ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर देहात इकाई द्वारा आज जयपुर में कार्यवाही करते हुये नगर निगम जयपुर ग्रेटर से अनुबंधित स्पैरो कम्पनी के यू.डी. टैक्स कलेक्टर पंकज चौधरी को परिवादी से 9 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जयपुर देहात इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई मेरी प्रोपर्टी कोयू.डी. टैक्स की सूची से बाहर रखने तथा मांगी गई राशि न देने पर तीन चार लाख रूपये का यू.डी. टैक्स नोटिस जारी करने का भय दिखाकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर सेअनुबंधित स्पैरो कम्पनी के यू.डी. टैक्स कलेक्टर पंकज चौधरी द्वारा 10 हजार रूपये कीरिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है जिस पर एसीबी जयपुर इकाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरोत्तमलाल वर्मा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन किया जाकर मय नीरज भारद्वाज पुलिस निरीक्षक, मानवेन्द्र सिंह, पुलिस निरीक्षक व टीम के जयपुर में ट्रेप कार्यवाही करते हुये पंकज चौधरी पुत्र जयनारायण निवासी लदाना खुर्द तहसील चाकसू जिला जयपुर, हाल यू. डी. टैक्स कलेक्टर अनुबंधित स्पैरो कम्पनी नगर निगम जयपुर ग्रेटर को परिवादी से 9 हजार रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम. एन. के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button