ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मनोरंजन

रवीना टंडन ने निभाई पिता रवि टंडन के अंतिम संस्कार की रस्में

रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का 11 फरवरी की सुबह निधन हो गया। पूरे परिवार के लिए यह मुश्किल भरी घड़ी है। रवि टंडन 86 साल के थे। उन्होंने मुंबई में अपने निवास स्थल पर अंतिम सांस ली। रवीना ने पिता के साथ की कई तस्वीरें साझा कि और सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर इसकी जानकारी दी। उनके घर जाते हुए स्पॉट कई सितारों को किया गया। सबसे पहले पहुंचने वालों में फराह खान और रिद्धिमा पंडित रहीं। फराह, रवीना की करीबी दोस्त हैं। वहीं रिद्धिमा अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस की मैनेजर रह चुकी हैं। रवीना के पिता के शव को एम्बुलेंस से उतारा गया। एम्बुलेंस में रवीना भी बैठी थीं। उन्होंने रूढ़िवादी नियमों को तोड़ते हुए खुद पिता के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया निभाई। उनके साथ उनके पति अनिल थडानी और भाई राजीव टंडन भी साथ थे। रवि टंडन का तड़के 3.45 बजे निधन हुआ। उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। वह उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। पिता के निधन पर रवीना टंडन ने भावुक पोस्ट लिखा-  ‘आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे, मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी। मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी। लव यू पापा।’

Related Articles

Back to top button