ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
छत्तीसगढ़

बकायदारों का काटा जाएगा कनेक्शन सीएसईबी के  अभियन्ता ने दिए निर्देश    

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड के निर्देश पर पोडीमार जोन में सुरक्षा सम्बधित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में विभाग के आलाधिकारी और कर्मचारियों ने शिरकत किया। बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक संजय पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप ने पोडीमार जोन, नगर संभाग कोरबा के  33/11 केव्ही उपकेन्द्र और कार्यालय का निरीक्षण भी किया  निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र की साफ-सफाई और पॉवर प्रोटेक्शन सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। सुरक्षा उपकरणों डिस्चार्ज रॉड, सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दास्तानों और  अन्य सामानों की उपलब्धता की जानकारी को साझा किया गया।            अतिरिक्त मुख्य अभियंता पी.के. कश्यप ने पोडीमार जोन अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के बकाया राजस्व वसूली को लेकर समीक्षा भी किया। कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बकायादार उपभोक्ताओं से वसूली अभियान तेज किया जाए। भुगतान नहीं करने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। कनेक्शन काटने का भी निर्देश दिया।  उपकेन्द्र में स्थापित उपकरणों की अर्थिंग सुनिश्चित करने की बात कही। उचित क्षमता के फ्यूज और  डीओ यूनिट लगाने का भी निर्देश दिया  पोडीमार जोन में तकनीकी कर्मचारियों के लिए दुर्घटना रहित कार्यशैली विषय पर आयोजित एक-दिवसीय कार्यशाला में कश्यप ने सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने को कहा। सेफ्टी जोन बनाकर कार्य करने, सुरक्षा उपकरणों सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट, दस्ताने, टेस्टर, डिस्चार्ज रॉड आदि का उपयोग करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर सहायक अभिंयता रमेश सिंह बिसेन कनिष्ठ अभिंयता महेन्द्र कुमार साहू, संदीप लकरा और अन्य कर्मचारी विशेष रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button