ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
छत्तीसगढ़

पुलिस की शर्मनाक लापरवाही दो-दो बार महिला की रिपोर्ट के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

बिलासपुर-  पुलिस की नाकामी के चलते लगातार 3 सालों से हो रही थी महिला छेड़खानी का शिकार। युवक पर कार्यवाही नहीं होने से उसके हौसले और बुलंद होते जा रहे थे। 3 सालों से लगातार महिला से छेड़खानी करने वाले स्वाधीन नाग चौधरी ने राजीव गांधी चौक के पास गुस्वार की शाम फिर उसी महिला की एक्टिवा के सामने अपनी स्कूटी अड़ा दी। इसके बाद महिला को अपनी स्कूटी में बिठाने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने महिला को किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसे “बेख्याली में भी मेरा ख्याल आए” गीत सुनाकर छेड़खानी करता है। महिला ने इससे पहले भी दो बार आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी के खिलाफ महिला थाना वाह तारबाहर थाने में शिकायत की गई थी। अगर शायद पुलिस इससे पहले हुए शिकायत पर आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर दी होती तो इस महिला को बार-बार छेड़खानी करने वाले आरोपी को सबक मिल गई होती नए थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने महिला संबंधित मामला होने पर गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला निजी संस्थान में काम करती है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि स्वाधीन नाग चौधरी उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। वहीं राजीव गांधी चौक पर एक पत्रकार ने घटना को देखते हुए पुलिस को बुलाने को कहा तो उससे भी आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी ने हाथापाई शुरू कर दी। बुधवार की रात महिला माल में खरीदारी के लिए गई थी। इस दौरान भी उसने पीछा किया। गुस्वार की शाम महिला नेहरू चौक से अपने घर की ओर जा रही थी। राजीव गांधी चौक के पास महिला की एक्टिवा के सामने अपनी स्कूटी अड़ा दी। उसने महिला को बात करने के लिए कहा। मना करने पर वह उसे जबरन अपनी स्कूटी में बैठाने की कोशिश करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया।महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 341 54 354 घ के तहत आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Back to top button