ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
छत्तीसगढ़

विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन: मंत्री रविन्द्र चौबे

रायपुर :  छत्तीसगढ़ के जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने सोमवार को जल संसाधन विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को बेहतर काम के लिए प्रेरित किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जल संसाधन मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, जल संसाधन विभाग के रायपुर ट्रेनिंग सेंटर में नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के आधारभूत प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने नव नियुक्त अभियंताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आने वाले समय में जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी आप के कंधों पर हैं और आप सभी कुछ ऐसा काम करें की आने वाली पीढियां आपको याद करे।

विकास के लिए आवश्यक है पानी का प्रबंधन:
जल संसाधन मंत्री श्री चौबे ने कहा कि पानी विकास की आधारभूत आवश्यकता है इस विकास की जिम्मेदारी आप जैसे अभियंताओं के कंधों पर है। नवनियुक्त सहायक अभियंताओं को संबोधित करते हुए श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आपको बदलती हुयी तकनीक के अनुसार खुद को भी हर दिन अपडेट करते रहना होगा ताकि आपकी क्षमताओं में विस्तार होता रहे। इस प्रशिक्षण सत्र में नवनियुक्त 44 सहायक अभियंताओं एवं 6 सहायक भू-जलविदों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 15 दिनों तक चलने वाला आधारभूत प्रशिक्षण सत्र 14 फरवरी से प्रारंभ होकर 4 मार्च 2022 तक चलेगा। इस प्रशिक्षण में कार्यालयीन व्यवस्था, स्थापना, लेखा, प्रशासनिक सेटअप, प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों एवं तकनीकी विषयों यथा डिजाइन, ड्राइंग, प्राक्कलन, सीएसआर, स्पेसिफिकेशन, गुणवत्ता परीक्षण आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा कार्यस्थल का भ्रमण कराने का कार्यक्रम भी निर्धारित है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जल संसाधन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी. ने की। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए कहा है कि अभियंताओं को खुद में समय के साथ बदलाव करते रहना होगा ताकि वो आगे जाकर बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार रहें।इस मौके पर विभाग के मुख्य अभियंता श्री इंद्र कुमार उइके, महानदी परियोजना के प्रमुख अभियंता श्री आरके नगरिया समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button