ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
मनोरंजन

इमली एक्ट्रेस मयूरी देशमुख की अक्का का हुआ निधन

इमली  एक्ट्रेस मयूरी देशमुख  के लिए बीते कुछ साल आसान नहीं रहे हैं। मयूरी देशमुख की अक्का अब इस दुनिया में नहीं हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर उनकी पुरानी तस्वीरों को शेयर करने के साथ एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। मयूरी देशमुख की इस पोस्ट को देखकर लोग मायूस हो रहे हैं और फैन्स से लेकर तमाम सेलेब्स उनकी अक्का की आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं। मयूरी देशमुख ने इस पोस्ट में अपनी अक्का की कुल 8 तस्वीरों को शेयर किया है।

इमली की मालिनी ने बयां किया दर्दमयूरी देशमुख ने इंस्टाग्राम की पोस्ट में अपने दिल का हाल बयां किया है। उन्होंने लिखा है, ‘अक्का…हमारे आशीर्वाद का सबसे बड़ा सोर्स अब परमात्मा में विलीन हो गया है। सात बच्चों की मां, हम में से कई लोगों की दादी मां…कुछ और लोगों के लिए परदादी…जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बीच उन्होंने एक स्वस्थ जिंदगी व्यतीत किया। उन्हें पूरे विश्वास के साथ अपना सब कुछ दे दिया कि भगवान और उनके बच्चे सब कुछ देख लेंगे। हमारे लिए उन्होंने खूब प्रार्थना की। आपकी बहुत याद आएगी अक्का…आपको हमेशा प्यार से याद किया जाएगा। हम सभी की ओर से आपको ढेर सारा प्यार और आभार…। हम जानते हैं कि हमारी परी अब खुश है और शांति में है।…ओम शांति..।’

Related Articles

Back to top button