ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
उत्तरप्रदेश

माघी पूर्णिमा स्नान पर आज रात से प्रयागराज में डायवर्ट रहेगा रूट

माघी पूर्णिमा स्नान पर्व से पूर्व यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों के लिए डायवर्जन लागू कर दिया है। भारी कॉमर्शियल वाहनों का अंतर्जनपदीय डायवर्जन 15 फरवरी की रात नौ बजे से 17 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। जनपद के अंदर नो एंट्री प्वाइंट पर 15 फरवरी की रात से 17 फरवरी तक प्रवेश नहीं मिलेगा। इस दौरान पास वाले वाहनों को भी प्रवेश नहीं मिलेगा। माघ मेला के अंदर भी सरकारी वाहनों को छोड़कर किसी अन्य वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। स्नान पर्व के दिन अक्षयवट दर्शन के लिए बंद रहेगा। माघ मेला में श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग का इंतजाम किया गया है।

पुलिस ने बताया कि नो एंट्री प्वाइंट में बम्हरौली पुलिस चौकी, सहसों चौराहा, हबूसा मोड़, सोरांव बाईपास, नवाबगंज बाईपास, फाफामऊ, टीपी नगर तिराहा, रामपुर चौराहा और घूरपुर थाने के पास से डायवर्जन लागू किया गया है। रीवा मार्ग से प्रयागराज आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को घूरपुर से गौहनिया डायवर्ट किया जाएगा। मिर्जापुर मार्ग से प्रयागराज जाने वाले कॉमर्शियल वाहनों को रामपुर तिराहा, औद्योगिक क्षेत्र से प्रतिबंधित किया जाएगा। वाराणसी मार्ग से प्रयागराज आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को हबूसा तिराहा से प्रतिबंधित किया जाएगा। जौनपुर से प्रयागराज जाने वाली गाड़ियों को सोरांव बाईपास से डायवर्ट किया जाएगा। प्रतापगढ़ मार्ग से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों और लखनऊ से आने वाले कॉमर्शियल वाहनों को नवाबगंज बाईपास से प्रतिबंधित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button