ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने जीती T20 सीरीज, श्रीलंका को मैच में 6 विकेट से हराया 

श्रीलंका की टीम इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, लेकिन टीम के लिए ये दौरा किसी भी मायने में अच्छा नहीं गया है। कुछ खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज श्रीलंका की टीम हार गई है। मंगलवार 15 फरवरी को कैनबरा के मनुका ओवल में खेले गए पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में श्रीलंका को हार मिली और इसी के साथ टीम सीरीज भी गंवा चुकी है। सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी और श्रीलंका की टीम को 121 रन पर रोक दिया था। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 121 रन बनाए। मेहमान टीम श्रीलंका की तरफ से 39 रन की पारी कप्तान दसुन शनाका ने खेली, जबकि 25 रन दिनेश चांदीमल ने बनाए। 16 रन पथुम निशंका ने बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया।

122 रन के जवाब में ऑस्ट्रेलियाई की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, क्योंकि ओपनर बेन मैकडरमॉट पहली गेंद पर आउट हो गए थे। यहां तक कि टीम को दो विकेट 26 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद कप्तान एरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल के बीच 50 रन की साझेदारी हुई, जिससे मैच का नतीजा लगभग पलट गया था, क्योंकि कंगारू टीम को जीत के लिए 122 रन का लक्ष्य मिला था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 16.5 ओवर में 4 विकेट ये लक्ष्य हासिल कर लिया और मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम कर लिया। अब सीरीज का चौथा और आखिरी मुकाबला क्रमशः 18 और 20 फरवरी को मेलबर्न में खेला जाएगा।

Related Articles

Back to top button