ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
खेल

 कप्तान मनीष पांडे की रेलवेज के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी

कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे ने रेलवेज के खिलाफ रणजी ट्राफी 2022 के इलीट ग्रुप सी मैच में शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने महज 83 गेंदों पर नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से शतक जड़ा। यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का 20वां शतक है। कृष्णमूर्ति सिद्धार्थ से उन्हें अच्छा साथ मिला। सिद्धार्थ ने भी शतक जमाया है। दोनों को बीच 250 रनों से ऊपर की साझेदारी हो चुकी है। 110 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद मैदान पर उतरे मनीष ने शुरुआत ने रेलवेज के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और खूब चौके-छक्के बरसाए और तूफानी शतक जमाया।

रेलवेज ने टास जीतकर कर्नाटक को पहले बैटिंग का न्योता दिया। मनीष पांडे की अगुवाई वाली टीम की ओर से मयंक अग्रवाल और देवदत्त पड्डीकल ओपनिंग करने उतरे। टीम को पहला झटका मयंक के तौर पर लगा। वह 16 रन बनाकर रन आउट हुए। तब टीम का स्कोर 27 रन था। इसके बाद दूसरा झटका पड्डीकल के तौर पर 50 रन पर लगा। वह 21 रन बनाकर तेज गेंदबाज युवराज सिंह की गेंद पर आउट हुए। टीम का स्कोर जब 110 रन था तब रविकुमार समर्थ 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें अविनाश यादव ने आउट किया।
इसके बाद कर्नाटक के कप्तान मनीष पांडे मैदान पर उतरे और सिद्धार्थ के मिलकर टीम को संभाला। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर हावी दिखे। दाएं हाथ के 32 वर्षीय इस बल्लेबाज ने महज 46 गेंदों पर चार छक्कों की मदद से अर्धशतक जमा दिया था। वहीं एक अन्य मैच में टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानादार शतक जड़ा। उनका बल्ला काफी समय से खामोश चल रहा था। ऐसे में सौराष्ट्र के खिलाफ मैच में मुंबई के इस बल्लेबाज ने शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया।

Related Articles

Back to top button