ब्रेकिंग
सदाशिवपेट में 400 साल पुरानी ऐतिहासिक पुष्करिणी: इतिहास, संस्कृति और आस्था का बेजोड़ संगम नवी मुंबई के ऐरोली में दही हांडी उत्सव के दौरान हादसा: मानव पिरामिड गिरने से 34 वर्षीय गोविंदा की मौ... Sagar Hooch Tragedy: सागर के बंडा में जहरीली शराब का कहर, 11 लोगों की मौत; 25 अस्पताल में भर्ती महाराष्ट्र में MPSC के खिलाफ छात्रों का फूटा आक्रोश: चेयरमैन के इस्तीफे की मांग, राहुल गांधी का मिला... राजधानी में ब्रिक्स सम्मेलन की तैयारियां तेज: VVIP कारकेड के ड्राई रन से 35 से ज्यादा मार्ग रहेंगे प... Muzaffarnagar Crime News: जन्माष्टमी पर मंदिर गई 14 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी, मुख्य आरोपी समीर गिरफ्... दुबई से पति को तलाशते हुए सतना पहुंची महिला: महिला थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की शिकायत 🛕 खैरागढ़ के जमातपारा में 300 साल पुराना बनबिहारी मंदिर: कृष्ण भक्ति और रियासतकालीन इतिहास का संगम Durg News: दिव्यांगता को बनाया ताकत, दुर्ग के दृष्टिबाधित शिक्षक अवतार गुप्ता ने की डिजिटल एक्सेसिबि... Chhattisgarh BJP News: रायपुर में जुटेगा प्रबुद्ध वर्ग और ओबीसी मोर्चा, संगठन महामंत्री पवन साय देंग...
देश

प्रधानमंत्री की जनसंख्या नियंत्रण सहित इन 3 बातों का चिदंबरम ने किया स्वागत

नई दिल्लीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन की तीन बातों का शुक्रवार को स्वागत किया जिनमें जनसंख्या नियंत्रण प्रमुख है।

चिदंबरम ने ट्वीट कर कहा, ” हम सभी को स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री की ओर से कही गई तीन बातों का स्वागत करना चाहिए।” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने मोदी की इन तीन बातों का उल्लेख करते हुए कहा, ”छोटा परिवार होना देशभक्तिपूर्ण कर्तव्य है। पूंजी का सृजन करने वालों का सम्मान होना चाहिए। एक बार इस्तेमाल हो चुके प्लास्टिक का उपयोग नहीं होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि पहली और तीसरी बात (जनसंख्या नियंत्रण और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करना) को जन आंदोलन का रूप लेना चहिए।

पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम ने यह भी कहा, ”मैं आशा करता हूं कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनके कर अधिकारियों एवं जांच अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की दूसरी बात (पूंजी सृजन करने वालों का सम्मान) को स्पष्ट रूप से सुना होगा।” उन्होंने यह टिप्पणी ‘कैफे कॉफी डे’ के संस्थापक वी जी सिद्धार्थ की खुदकुशी की घटना और कुछ उद्योगपतियों द्वारा कर अधिकारियों पर कथित उत्पीड़न के आरोप के संदर्भ में की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button