ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
मनोरंजन

पहली बार बिग बी और प्रभास ने एक साथ शुरू की ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और सुपर स्टार प्रभास ने वैजयंती मूवीज की आने वाली फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ के लिए पहली बार एक साथ शूटिंग शुरू की |  इस फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्ममेकर नाग अश्विन कर रहे है, जिन्हें उनकी तमिल फिल्म ‘महनती’ के लिए काफी प्रसिद्धि मिली है | हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में प्रोडक्शन टीम ने एक पूरी नई दुनिया ही बना दी है। फिल्म के उच्च कोटि के दमदार प्रोडक्शन को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को एक शानदार फिल्म देखने को मिलेगा |

जब से पता चला बिग बी, प्रभास, दीपिका पादुकोण  ‘प्रोजेक्ट K’ से जुड़ गए तब से प्रशंसकों में एक अलग ही उत्साह की लहर दौड़ गई है | बॉलीवुड के शहंशाह और बाहुबली स्टार प्रभास ने जब से अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शूटिंग की अपडेट दी है तब से चारों तरफ एक अलग उत्साह फ़ैल गया है | फिलहल टीम हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में बनाए गए एक विशाल सेट पर पूरी तरह से शूटिंग कर रही है।

अमिताभ बच्चन ने अपना ट्विटर पर लिया और कहा कि “पहला दिन, पहला शॉट, ‘बाहुबली’ प्रभास के साथ पहली फिल्म और उनकी प्रतिभा, उनकी अत्यधिक विनम्रता और चारो तरफ फैली उनकी शख्सियत के साथ रहना सम्मान की बात है, सीखने के लिए आत्मसात रहना !”

इसे सपने के सच होने का क्षण बताते हुए प्रभास ने अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बारे में अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की । उन्होंने 1975 की उनकी प्रसिद्ध फिल्म दीवार से अमिताभ बच्चन की एक पुरानी तस्वीर पोस्ट किया । उन्होंने तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा कि  “यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। महान @amitabhbachchan सर के साथ आज #Project K का पहला शॉट पूरा किया!”

वैजयंती मूवीज का प्रोजेक्ट के  2023 में रिलीज होने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button