ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

कोरोना के खात्‍मे की आ गई तारीख, WHO ने कही बड़ी बात

Coronavirus Pandemic Will End In 2022: ओमिक्रॉन दुनियाभर में तेजी से फैल रहा था लेकिन कुछ देशों के पास बिना लक्षणों वाले मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए सभी का टेस्ट करने के लिए पैसे नहीं थे.

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा कि अगर ओमिक्रॉन के बाद कोविड-19 का कोई बड़ा प्रकोप नहीं होगा, तो 2022 में महामारी का अंत हो सकता है. हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि कोरोना वायरस पूरी तरह से गायब हो जाएगा.

2022 में खत्म हो सकती है महामारी

फिलहाल भविष्यवाणियां करना कठिन है, लेकिन WHO को उम्मीद है कि अगर कुछ और नहीं होता है तो महामारी 2022 में खत्म हो सकती है. महामारी के अंत का मतलब है कि कोई बड़ा प्रकोप नहीं होगा.

Read more:स्टडी: कोरोना से ठीक होने वालों में डिप्रेशन का 40% खतरा, जान देने के ख्याल भी हैं आम

वायरस म्यूटेशन करने में है सक्षम

WHO ने कहा कि बड़ी संख्या में मामले आने का मतलब है कि वायरस म्यूटेशन करने में सक्षम है, इसलिए हम नहीं जानते कि कैसी स्थिति सामने आएगी. हालांकि, सतर्क रहते हुए उम्मीद की जानी चाहिए कि ओमिक्रॉन के दुनियाभर में फैलने के बाद इसके बड़े प्रकोप खत्म हो जाएंगे.

तेजी से फैला ओमिक्रॉन

वुजनोविक के अनुसार, डब्ल्यूएचओ भविष्यवाणी करने की कोशिश कर रहा है कि ये कब होगा? लेकिन ये मुश्किल है क्योंकि कई देश अब अपनी परीक्षण रणनीतियों में बदलाव ला रहे हैं. ओमिक्रॉन बहुत संक्रामक था और तेजी से फैल रहा था, जबकि कुछ देशों के पास बिना लक्षणों वाले मरीजों की बड़ी संख्या को देखते हुए सभी का टेस्ट करने के लिए पैसे नहीं थे.

Read more:Corona को लेकर WHO की तरफ से आई अच्छी खबर! बीते हफ्ते नए केस में 19% की गिरावट, मौत के आंकड़े भी स्थिर

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि जो तस्वीर हम देख रहे हैं, वह पूरी तरह से उस समय के मामलों की सही संख्या को नहीं दर्शाती है, जब महामारी फैल गई थी.

कई देशों ने कोरोना के मामलों में गिरावट देखी है. मामलों में कमी के कारण प्रतिबंध भी हटा दिए गए हैं. स्वीडन, डेनमार्क और नॉर्वे ने सभी कोविड प्रतिबंध हटा दिए हैं. संभावना है कि ब्रिटेन और यूएस जल्द ही इसका अनुसरण करेंगे.

डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर ट्रेडोस अदनोम घेबियस ने हाल ही में कहा था कि किसी भी देश के लिए आत्मसमर्पण करना या जीत की घोषणा करना जल्दबाजी होगी.

(इनपुट- आईएएनएस)

Related Articles

Back to top button