ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मनोरंजन

अनुराग बसु उर्फ सीजेन खान करने जा रहे हैं गर्लफ्रेंड से शादी

अपने मासूम चेहरे और लुक्स से सबका दिल जीतने वाले अभिनेता सीजेन खान जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आपको बता दें कि सीजेन एकता कपूर के शो ‘कसौटी जिंदगी की’ से घर-घर में लोकप्रिय हुए और श्वेता तिवारी के साथ उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को लोगों ने काफी पसंद किया। अब सीजेन खान ने एक खास बातचीत में अपनी गर्लफ्रेंड अफशीन के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने की बात की और साथ ही उन्होंने अपने रिश्ते पर और शादी के प्लान पर बातचीत की।

तीन साल से रिश्ते में हैं सीजेन

सीजेन खान और अफशीना पिछले 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सीजेन ने अपनी शादी के प्लान्स के बारे में बताते हुए कहा, ‘हम दोनों एक-दूसरे को पिछले 3 साल से जानते हैं और हम खुश हैं। अगर ये महामारी नहीं आई होती तो अब तक हम शादी के बंधन में बंध चुके होते। हम इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहे हैं। वैसे भी मेरा यही मानना है कि शादी के बंधन में बंधने के लिए कोई भी परफेक्ट उम्र नहीं होती’।

इस वजह से लंबे समय तक सिंगल रहे सीजेन

सीजेन खान ने आगे बातचीत में यह भी बताया कि वह इतने समय से सिंगल क्यों थे। उन्होंने कहा, ‘मैं शादी के मामले में कोई भी जल्दबाजी नहीं करना चाहता था। मैं अपनी जिंदगी में एक ऐसी लड़की चाहता था, जो साधारण हो और पारिवारिक और ईमानदार हो। मैं एक ऐसी लड़की की तलाश में था जो चीजों की वैल्यू करना अच्छी तरह से जानती हो और हमारे रिश्ते की इज्जत करे और तभी मेरी मुलाकात अफशीन से हुई’। आपको बता दें कि सीजेन खान ने साल 2020 में अफशीन को प्रपोज किया था और उनके प्रपोज करने का अंदाज बिलकुल निराला था। उन्होंने बिरयानी बनाकर अफशीन को प्रपोज किया था।

Related Articles

Back to top button