ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

सतना-रीवा रेल मार्ग में कई ट्रेन प्रभावित

सतना   बुधवार को सतना-रीवा रेल लाइन में बिजली से चलने वाली ट्रेनों की शामत आ गई। दरअसल सतना-रीवा रेलखंड में सतना- रीवा रेल मार्ग पर बदमाशों ने इलेक्ट्रिक तार चोरी की वारदात को अंजाम दिया जिसके कारण रेल यातायात ठप हो गया जिसके बाद कई ट्रेनों को सतना से डीजल इंजन लगाकर रीवा भेजा गया। विद्युत करंट से ट्रेनों के आवागमन में ब्रेक के बाद डीजल इंजन के सहारे रेवांचल एक्सप्रेस, इतवारी एक्सप्रेस और आनंद विहार रीवा ट्रेन को डीजल इंजन से भेजा गया जबकि जबलपुर से रीवा जाने वाली शटर ट्रेन को सतना रेलवे स्टेशन पर ही समाप्त कर दिया गया और दोपहर तीन बजे सतना से ही जबलपुर के लिए वापस कर दिया गया। इस घटना से रीवा के यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार शाम पांच बजे तक यह सुधार कार्य पूरा किया गया।

बगहाई-तुर्की सेक्शन में घटना

सतना-रीवा रेलखंड में यह घटना बीती रात साढ़े तीन बजे के आस-पास बताई जा रही है जहां ओएचई तार टूटा हुआ मिला। इसके कारण रेल यातायात ठप रहा जिसके बाद सभी ट्रेनों को डीजल इंजन से चलाया गया। हालांकि डीजल इंजन कम पड़ने की वजह से जबलपुर से चलकर रीवा जाने वाली शटल ट्रेन को सतना में रोका गया और सतना से ही रवाना किया गया।

जांच टीम गठित की गई

ओएचई लाइन चोरी की घटना को रेलवे खुलकर स्वीकार नहीं कर रहा है हालांकि लाइन कटी होने पर पूरा संदेह चोरी पर जताया जा रहा है जिसके बाद जबलपुर रेल मंडल द्वारा इस मामले में जांच टीम गठित कर दी गई है जिसमें सतना एरिया मैनेजर, आरपीएफ पोस्ट प्रभारी, ओएचई विभाग के अधिकारी शामिल हैं जो कि पूरी घटना की रिपोर्ट बना रहे हैं। वहीं ओएचई चोरी करने के संदेहियों की धरपकड़ लिए रेल सुरक्षा बल कार्रवाई कर रहा है और अपने मुखबिरों से सूचनाएं इकट्टा करवाई जा रही हैं। कि आखिर चालू नाइन को चोरों ने किस तरह काटकर रेलवे की ओएचई चोरी की।

इनका कहना है

 रात साढ़े तीन बजे सतना-रीवा रेलखंड में ओएचई वायर कटा हुआ मिला जिसके बाद सभी ट्रेनों को डीजल इंजन से चलाया गया है। सिर्फ जबलपुर-रीवा शटल को सतना में स्थगित किया गया है। बांकि रेल यातायात सामान्य है। शाम पांच बजे इसे सुधार लिया गया है।

 आशीष रावलानी, एरिया मैनेजर सतना रेलखंड

Related Articles

Back to top button