ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

जानें- दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब और कश्मीर में कब होगी भारी बारिश और बर्फबारी

IMD Weather Forecast: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 3 दिनों के दौरान बारिश की संभावना है. यूपी में 24 से 26 फरवरी, हरियाणा और पंजाब में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है.

IMD Rain Alert: देश के कई राज्यों में आज से मौसम करवट लेने वाला है. इस दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार मंगलवार शाम से पश्चिमी हिमालय के पास एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया है. इसके साथ-साथ चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर बना हुआ है, जिसकी वजह से बारिश के साथ-साथ तेज हवा चल सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में अगले 3 दिनों के दौरान बारिश की संभावना है. यूपी में 24 से 26 फरवरी, हरियाणा और पंजाब में अगले पांच दिनों तक बारिश का अनुमान है. वहीं राजस्थान में भी बादल छाए हुए हैं और बारिश हो सकती है. साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी 24 से 26 फरवरी के बीच बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. 25 फरवरी को गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी आंशका जताई गई है.

iIsolated light rainfall very likely over north Punjab, north Haryana & Chandigarh during next 5 days; over Uttar Pradesh during 24th26th and over north Rajasthan on 22nd February, 2022.— India Meteorological Department (@Indiametdept) February 22, 2022
दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी अगले 3 दिनों तक भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. इसके अलावा दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज हवा चलेगी. मौसम विभाग के अनुसार हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे होगी, जबिक पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी हवा चलने की संभावना जताई गई है.

Related Articles

Back to top button