ब्रेकिंग
ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम केंद्र सरकार की 'गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम' में बड़े बदलाव की तैयारी, ज्वैलर्स को मिल सकता है 1% अतिरि...
मध्यप्रदेश

पंचकोशी यात्रा पर निकले लोगों के लिए सदावर्त सेवा शुरू

भोपाल। करुणाधाम आश्रम द्वारा नेमावर के करोद माफी में पंचकोशी यात्रा पर निकले परिक्रमावासियों के लिए सदावर्त सेवा शुरू की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वहाँ पहुँचकर यात्रियों के लिये शुरू की गई सदावर्त की व्यवस्था की सराहना की।

मंत्री श्री सारंग ने पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की कि संतों के सानिध्य में सतमार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र को सर्वस्व निछावर कर जनता जनार्दन की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि नर्मदा के आंचल में एक और सिद्ध स्थान की शुरुआत होने जा रही है। यह माँ नर्मदा का आशीर्वाद ही है कि यहाँ जल्द ही एक सिद्ध और जागृत आश्रम लोगों की सेवा एवं साधना के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने करोद माफी के लोगों को इसकी बधाई भी दी।

गुरूदेव सुदेश शांडिल्य महाराज ने कहा कि सभी में भक्ति, करुणा और दया का भाव बना रहना जरूरी है। परिक्रमावासियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस सेवा को प्रसाद समझकर उसका सम्मान करते हुए ग्रहण करना चाहिए। इस मौके पर मणि आश्रम गोयत के आचार्य स्मरण चेतन, विधायक आशीष शर्मा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button