ब्रेकिंग
Dhamtari Social Service: जिनकी पहचान नहीं, उनके अपने बने लोग, 717 अज्ञात शवों के निमित्त हुआ विधि-वि... Durg Cyber Crime: मतदाता सूची (SIR) सुधार के नाम पर भिलाई में साइबर ठगी, निजी कंपनी अधिकारी से 6.25 ... Bastar Dussehra 2026: काछनगादी रस्म के साथ शुरू हुआ बस्तर दशहरा, कांटों के झूले पर बैठीं देवी से मिल... Kanker Navratri 2026: कांकेर में रास गरबा की भव्य तैयारी, नए कम्युनिटी हॉल में सजेगा 9 दिवसीय उत्सव Satbahini Village Dacoity: झारखंड के पलामू में बदमाशों का आतंक, पुलिसकर्मी के घर से जेवरात और नकदी ल... Ranchi News: रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया नमो जीवन रक्षक 'रक्षित' बाइक एंबुलेंस का लोकार्पण, ज... Dr Ajit Kumar Mohanty at BIT Mesra: 'डिग्री से ज्यादा चरित्र और ईमानदारी जरूरी', परमाणु वैज्ञानिक ने... Dhanbad Police News: दुर्गा पूजा को लेकर धनबाद पुलिस मुस्तैद, आपराधिक गतिविधियों पर कसेगा शिकंजा Jharkhand Politics: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और सांसद पप्पू यादव ने रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक MP Congress News: दीपक बाबरिया के निधन से पार्टी में शोक की लहर, रणदीप सुरजेवाला समेत कई नेताओं ने द...
देश

कोरोना के लगातार घटते केस, बीते दिन 12 हजार से कम नए मामले आए 255 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। देश में बीते दिन कोरोना के 11,499 नए केस आए और 255 मरीजों की मौत हुई। इस दौरान 23,598 लोग रिकवर हुए, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,22,70,482 है। रिकवरी रेट 98.52% है। फिलहाल 1,21,881 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.28% है। इस समय देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 1.01% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.36% है। गुरुवार को देश भर में 11,36,133 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 76.57 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। मालूम हो कि कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 177.13 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के कारण दो मरीजों की मृत्यु हुई है और 530 नए मामले सामने आए हैं। भोपाल और सीहोर जिलों में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु दर्ज की गई है। अब तक राज्य में कोरोना के कारण 10,726 नागरिकों की मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा 530 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें भोपाल जिले में सबसे अधिक 104 संक्रमित शामिल हैं। इंदौर में 36 नए मामले सामने आए हैं। इन जिलों में सक्रिय मामलों की संख्या क्रमश: 1048 और 417 है। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 245 नए मामले सामने आए और महामारी से पांच मरीजों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 12,22,119 हो गए और मृतकों की संख्या 10,924 पर पहुंच गई। राज्य में कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद अब तक 12,08,657 लोग ठीक हो चुके हैं। गुजरात में अभी कोविड के 2,538 मरीज उपचाराधीन हैं।

Related Articles

Back to top button