ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
खेल

महिला विश्व कप में भारत की पाकिस्तान पर लगातार 11वीं जीत

महिला विश्व कप में भारत ने जीत के साथ आगाज किया है। अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 107 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में सात विकेट गंवाकर 244 रन बनाए थे। स्मृति मंधाना ने 52 रन, दीप्ति शर्मा ने 40 रन, पूजा वस्त्रकर ने 67 रन और स्नेह राणा ने नाबाद 53 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। पाकिस्तान की ओर से सिदरा अमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से राजेश्वरी गायकवाड़ ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट झटके।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे में लगातार 11वीं जीत हासिल की। टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सभी 11 मुकाबले जीते हैं। वहीं, महिला वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच चार मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने चारों मैच में पाकिस्तान को हराया है। फैन्स एक हाईवोल्टेज मुकाबले की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन भारतीय टीम ने इसे एकतरफा बना दिया।पाकिस्तान की महिला टीम का वनडे विश्व कप में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है। टीम 16 मार्च 2009 से लेकर अब तक विश्व कप में 15 मैच खेल चुकी है और सभी में हार का सामना करना पड़ा है।

मंधाना के आउट होते ही विकेट की झड़ी लग गई। 114 तक भारत ने छह विकेट गंवा दिए थे। 18 रन बनाने में भारत ने पांच विकेट गंवाए। कप्तान मिताली राज नौ रन, उप-कप्तान हरमनप्रीत कौर पांच रन और ऋचा घोष एक रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद स्नेह और पूजा ने मिलकर भारत को 200 के पार पहुंचाया। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 97 गेंदों पर 122 रन की साझेदारी की। दोनों के बीच हुई 122 रन की साझेदारी सातवें विकेट के लिए भारत की सबसे बड़ी साझेदारी है।

Related Articles

Back to top button