Breaking
नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस… अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत 8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल

सतना में शुक्रवार को कोल महाकुंभ का आयोजन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शाम‍िल

भोपाल ।   भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार को सतना में अनुसूचित जनजाति वर्ग का कोल महाकुंभ आयोजित कर रही है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। भाजपा का फोकस अब मध्य प्रदेश कि ओर तेजी से बढ़ रहा है। शाह के दौरे के साथ पार्टी के बड़े नेताओं के प्रदेश दौरे प्रारंभ हो गए हैं। पार्टी नेताओं का मानना है कि वर्षा से पहले समूचे प्रदेश में भाजपा के बड़े नेताओं की सभा होगी, इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, जेपी नड्डा सहित अन्य दिग्गज शामिल होंगे। शाह के दौरे को विंध्य के बिगड़े समीकरण सुधारने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। वे शुक्रवार को सतना में ही रात्रि विश्राम करेंगे। इस दौरान विंध्य के सभी प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत भी करेंगे। दिन में वे सतना में कोल महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। विंध्य क्षेत्र में कोल मतदाताओं की संख्या ज्यादा है और ये बहुजन समाज पार्टी के प्रभाव में रहे हैं। भाजपा से इन्हें जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी लंबे समय से कोशिश कर रहे हैं। पिछले चुनाव में उन्होंने शबरी महाकुंभ का भी आयोजन किया था। पिछले चुनाव में विंध्य ने भाजपा को एकतरफा मदद की थी। शनिवार को शाह प्रातः 10 बजे सड़क मार्ग से सतना एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से हेलिकाप्टर द्वारा खजुराहो एयरपोर्ट जाएंगे और 10.50 बजे गोरखपुर प्रस्थान करेंगे।

नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस…     |     अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा     |     घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत     |     महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी     |     संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता     |     इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया     |     झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण     |     ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत     |     8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी     |     पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें