ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निपटारे के लिए ग्वालियर में लगाए जाएंगे शिविर

ग्वालियर । सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का निराकरण करने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इसके लिए कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही कलेक्टर ने एंटी माफिया का अभियान भी तेज करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हैल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिये विशेष शिविर लगाएं। इन शिविरों में विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ शिकायतकर्ताओं को भी बुलाएं और उनकी मौजूदगी में भी शिकायतों का निराकरण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण में ढ़िलाई बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी प्रस्तावित करें।

एंटी माफिया अभियान को और तेज करने पर जोर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने एंटी माफिया अभियान को और तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई प्रभावी और ऐसी हो, जो दूसरों के लिये सबक बने। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले दो माह के दौरान भू-माफियाओं के खिलाफ 38 कार्रवाईं की गईं और 14 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसी तरह मिलावटखोरों के खिलाफ 44 प्रकरण दर्ज कर 6 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। इस अवधि में अवैध उत्खनन व परिवहन के 49 प्रकरण बनाए गए और 9 एफआईआर दर्ज कराई गईं।

Related Articles

Back to top button