ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
छत्तीसगढ़

बिलासा एयरपोर्ट जमीन का मामला आज विधानसभा में गूंजेगा

बिलासपुर। बिलासा एयरपोर्ट को थ्री सी श्रेणी में अपग्रेड करने और नाइट लैंडिंग की सुविधा में आ रही दिक्कतों को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में सवाल दागा है। बुधवार को राज्य शासन उनके सवालों का जवाब देगी और अपनी ओर से किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी सदन के पटल पर रखेगी। विधानसभा के पटल पर राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाले जानकारी की ओर अंचलवासियों के अलावा उोगपतियों की नजरें लगी हुई है। हवाई सुविधा संघर्ष समिति की नजरें भी इस ओर टिकी हुई है।

रनवे विस्तार में आ रही अड़चनों के कारण बिलासा एयरपोर्ट का थ्री सी श्रेणी में उन्न्यन नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा सबसे बड़ी दिक्कत एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा नहीं है। नाइट लैंडिंग की सुविधा ना मिलने के कारण मौसम में थोड़ी सी खराबी आने के कारण उड़ान को पायलट कैंसिल कर दे रहे हैं और एटीसी भी लैंडिंग की अनुमति नहीं दे रहा है। इसके चलते प्रयागराज सहित अन्य महानगरों से आने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बिलासा एयरपोर्ट का विस्तार,उन्न्यन और नाइट लैंडिंग की सुविधा सब-कुछ सैन्य मंत्रालय पर टिका हुआ है।

Related Articles

Back to top button