ब्रेकिंग
Team India Asian Games News: एशियन गेम्स के लिए नागोया जा रही पुरुष क्रिकेट टीम को हुई परेशानी, जानि... Bollywood Actress Karishma Tanna News: बेटे को जन्म देने के बाद डिलीवरी और मदरहुड पर बोलीं करिश्मा त... Tarique Rahman Government News: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव? चटगांव और मोंगला पोर्ट के सम... RBI Bank Holiday List: अगले हफ्ते अलग-अलग राज्यों में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें पूरी छुट्टियो... TRAI New Rules on Spam Calls: स्पैम और फर्जी कॉल्स से मिलेगी राहत, ट्राई ने बनाए बेहद सख्त नियम Parsva Ekadashi 2026: भाद्रपद शुक्ल पक्ष की परिवर्तिनी एकादशी की तिथि, मुहूर्त और धार्मिक मान्यता Cesarean Delivery Care Tips: सी-सेक्शन के बाद टांके ठीक होने में कितना समय लगता है? जानें महिलाओं की... Jashpur News: जशपुर के ऐतिहासिक रानीसती (डोंगा) तालाब का बदलेगा स्वरूप; ₹4.17 करोड़ से होगा जीर्णोद्... Raipur Minor Rescued: चलती ट्रेन में मिला मौदहापारा का लापता नाबालिग जीशान; रायपुर पुलिस और RPF का ब... Korba Fertilizer Crisis: दावों की खुली पोल! कोरबा में DAP और NPK खाद की भारी किल्लत, लक्ष्य से आधा भ...
देश

उत्तराखंड विधानसभा चुनावः CM धामी ने कहा- एक्जिट पोल के अनुमानों से भी आगे निकलेगी BJP

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि ज्यादातर एक्जिट पोलों में प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिलने के अनुमान जताए जा रहे हैं लेकिन वास्तव में वह उससे भी आगे निकलेगी।

पुष्कर सिंह धामी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ज्यादातर एक्जिट पोल में भाजपा को बहुमत दिया गया है। किसी ने हमें 43 सीटें दी हैं, किसी ने 45 और कोई हमें 47 सीटें दे रहा है। लेकिन जब परिणाम घोषित होंगे तो हम इन अनुमानों से आगे निकल जाएंगे। हम प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में लौटेंगे।” उन्होंने कहा कि पार्टी ने उत्तराखंड में इस बार 60 से अधिक सीटों पर विजय हासिल करने का लक्ष्य रखा था जो अब भी वही है। पिछले चुनाव में भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में से 57 पर जीत दर्ज कर ऐतिहासिक जनादेश हासिल किया था जबकि कांग्रेस महज 11 सीटों पर सिमट गई थी। अपने शानदार प्रदर्शन को दोहराना भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है। वहीं इस संबंध में धामी ने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर लोगों ने अपनी स्वीकृति की मुहर लगा दी है।” यह पूछे जाने पर कि क्या चुनाव के बाद वह मुख्यमंत्री बनेंगे।

धामी ने कहा कि वह पार्टी के एक साधारण कार्यकर्ता हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश को चलाने का काम दिया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपनी पूरी ऊर्जा और क्षमता से मुख्यमंत्री के रूप में अपना दायित्व निभाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि जो भी पार्टी ने उन्हें कहा है, उन्होंने हमेशा वही किया है और भविष्य में भी वह जो कहेगी, वह वही करेंगे।

Related Articles

Back to top button