ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

रिजाइन करो या बेदखल होने के लिए तैयार रहो, बिलावल ने इमरान को दिया 24 घंटों का अल्टीमेटम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो-जरदारी ने प्रधानमंत्री इमरान खान को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। बिलावल ने कहा कि इमरान इस्तीफा दें और विधानसभा भंग करें नहीं तो अविश्वास प्रस्ताव के जरिए सत्ता से बेदखल होने के लिए तैयार रहें। लालामुसा में अवामी मार्च के समर्थकों को संबोधित करते हुए पीपीपी नेता ने कहा पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) सरकार के साथ इमरान खान को सभी लोकतांत्रिक तरीकों से पैकिंग के लिए भेजा जाएगा।

पीपीपी नेता ने कहा ‘चुने हुए’ (इमरान खान) इतने डरे हुए हैं कि उन्होंने अपने राजनीतिक विरोधियों को गाली देना शुरू कर दिया है। इमरान खान सरकार और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के बीच कथित सांठगांठ का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा देश ने सरकार की आर्थिक नीतियों को खारिज कर दिया है और पीटीआई+आईएमएफ का विरोध कर रहा है। देश में आर्थिक संकट के लिए कठपुतली प्रधानमंत्री को दोषी ठहराते हुए बिलावल ने कहा आम आदमी महंगाई की सुनामी में डूबता जा रहा है।

पीपीपी नेता ने कहा इमरान सरकार ने कर्ज के लिए भीख मांगी, जो पहले कभी हासिल किए गए ऋण से तीन गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि लोग अब उनकी भूलों का बोझ नहीं उठा सकते। बिलावल ने कहा पिंडी के शेख राशिद अहमद ने कहा है कि इमरान खान बर्खास्त होने के बाद घर पर नहीं बैठेंगे। वह सही हैं, क्योंकि इमरान खान सलाखों के पीछे होंगे। उन्हें विदेशी फंडिंग मामले में जवाबदेह ठहराया जाएगा। जैसा कि पाकिस्तान गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है, विपक्षी दलों ने इमरान सरकार की ओर से घोषित राहत को अपर्याप्त बताया है। वे लगातार पाकिस्तानी प्रधानमंत्री पर दबाव बना रहे हैं। विपक्षी दल इमरान को सत्ता से बेदखल करने के लिए उनकी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर आपसी नफरत को हवा दे रहे हैं। हालांकि, इमरान ने इस प्रस्ताव के विफल होने पर विश्वास जताया है और कहा है कि इसके विफल होने के बाद विपक्ष को परिणाम भुगतने होंगे।

Related Articles

Back to top button