ब्रेकिंग
Khargone Bank Scam: 41 लाख का गबन कर फरार हुई महिला कैशियर गिरफ्तार; स्टार मेकर ऐप पर उड़ाए लाखों Bhind Blind Murder Case: भिंड में 10 दिनों में सुलझा महिला हत्याकांड; रेलवे टिकट और CCTV ने ऐसे पकड़ा... Monsoon Update 2026: देशभर में मॉनसून की रफ्तार तेज; दिल्ली से लेकर बिहार-बंगाल तक बारिश का अलर्ट Prayagraj Triple Murder: प्रयागराज के मेजा में तिहरे हत्याकांड से सनसनी; घर के बाहर मिलीं 3 लाशें IT Engineer Death Case: मसूरी में नवविवाहिता की मौत से सनसनी; फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार... Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए...
देश

 महाराष्ट्र में बेमौसम बरसात से अंगूर, प्याज, आम और काजू के फसल बर्बाद

मुंबई। महाराष्ट्र में पिछले दो दिनों से हो रही बेमौसम बरसात ने रबी की फसलों और फल के बागानों को भारी नुकसान पहुंचाया है. नासिक जिले के प्याज और अनार के बागों को बर्बाद करने के बाद अब यह बेमौसम बरसात ने कोंकण के इलाकों की ओर कूच किया है. यहां रबी की फसलें ही नहीं बल्कि आम और काजू  के बागों पर असर हो रहा है. इससे नए मौसम में आने वाले आम और काजू के बागों के किसानों को बड़ा नुकसान हो रहा है. बुधवार को कोंकण की ओर कूच करने से पहले मंगलवार को नासिक, धुले और जलगांव जिले में बेमौसम बरसात ने किसानों की रबी की फसलों का बड़ा नुकसान किया है. किसानों ने मांग की है कि उनके नुकसान का पंचनामा तुरंत किया जाए और उनके नुकसान की भरपाई की जाए. किसान पहले ही लगातार हो रहे मौसम में बदलाव का नुकसान उठा रहे हैं. इस मौसम की मार का कोई हल दिखाई नहीं दे रहा है. मौसम विभाग ने जैसा अनुमान जताया था वैसा ही हुआ है. बेमौसम बरसात से कितना नुकसान पहुंचा है, किसान अब इस नुकसान का अनुमान लगा रहे हैं. इस बेमौसम बरसात का सबसे ज्यादा कहर अंगूर उत्पादकों पर टूटा है. अब तक अंगूर उत्पादकों ने धैर्य रखा था. बस थोड़े ही दिनों में अंगूर तोड़ा जाना ही बाकी रह गया था कि अचानक आई बरसात ने उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब नासिक जिले के अंगूर उत्पादक किसान पूरी तरह से हताश हो चुके हैं. इससे पहले भी बेमौसम बरसात की वजह से किसान काफी नुकसान उठा चुके हैं. एक तरफ कीमतें लगातार गिर रही हैं. किसानों को उनके उत्पादों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है, दूसरी तरफ इस आसमानी आफत से फसलें और फल खराब हो रहे हैं. आलम यह है कि किसानों पर चारों तरफ से मार पड़ रही है. एक तो वो अपने हालात से मारा हुआ है. दूसरा मौसम मार रहा है, तीसरा सरकार सहायता नहीं कर रही है, चौथा बाजार में उत्पादों की कीमतें गिर रही हैं.

Related Articles

Back to top button