ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
खेल

रोहित शर्मा के छक्के से लहूलुहान हुआ फैन, टूट गई नाक की हड्डी

बेंगलुरु टेस्ट के पहले दिन भारत के लिए हालात कुछ खास नहीं रहे। टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम पहले ही दिन 252 रनों पर सिमट गई। टीम के कप्तान और ओपनर रोहित शर्मा इस दौरान कुछ खास नहीं कर सके। उन्होंने 25 गेंदों पर केवल 15 ही रन बनाए। इन 15 रन में से 10 रन रोहित ने छक्के और चौके से जोडे। अपनी इस छोटी सी पारी में भी उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। हालांकि रोहित का यह छक्का स्टेडियम में बैठे फैन को काफी भारी पड़ गया। इस छक्के ने उन्हें लहूलुहान कर दिया। अस्पताल जाकर पता चला कि उनकी नाक की हड्डी टूट गई और उसमें फ्रैक्चर हो गया। रोहित को इस बार में कोई जानकारी नहीं थी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम दूसरे टेस्ट के लिए खचाखच भरा हुआ था। फैंस अपने स्टार बल्लेबाजों को खेलता हुआ देखने के लिए बेताब थे। रोहित मयंक अग्रवाल के साथ ओपनिंग करने उतरे। छठा ओवर करने विश्वा फर्नाडों। ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित ने पुल करते हुए मिड विकेट की ओर छक्का जड़ा। यह गेंद डी कॉपरेट बॉक्स में बैठे 22 साल के फैन की नाक पर लगी। नाक पर काफी गहरा कट था जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां एक्स-रे कराने के बाद पता चला कि उनकी नाक में फ्रैक्चर हो गया है। बेंगलुरु के होसमत अस्पताल के डॉक्टर डॉक्टर अजीत बेनेडिक्ट रेयान ने बताया, ‘एक्स रे में दिखा कि उनकी नासल बोन फ्रैक्चर हो गई। इसके साथ-साथ गेंद से आए कट पर टांके भी लगा दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button