ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अनुपस्थिति में, प्रभारी मंत्री डा शिव कुमार डेहरिया द्वारा समापन समारोह किया आंरभ 

तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव का समापन समारोह आरंभ हो गया है मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रस्तावित आगमन टल जाने के कारण प्रभारी मंत्री डा शिव कुमार डेहरिया की उपस्थिति में समापन समारोह आरंभ हो चुका है पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को समापन कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन नई दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल होने जाने की वजह से उनका दौरा टल गया ।

प्रभारी मंत्री डा. शिव कुमार डहरिया मैनपाट पहुंच चुके हैं समापन समारोह का शुभारंभ करने के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत नव दांपत्य जोड़ों को आशीर्वाद दिया।इस अवसर पर वे बायोडायवर्सिटी पार्क, सी-मार्ट एवं गांववाला चिप्स का करेंगे शुभारंभ। इसके साथ ही करीब 52 हितग्राहियों को सामग्री प्रदान करेंगे।मैनपाट के ग्राम पंचायत रोपाखार में वन विभाग द्वारा एक करोड़ की लागत से यहां 100 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बायोडायवर्सिटी पार्क विकसित की जा रही है। एक-एक हेक्टेयर क्षेत्र में कैक्टस एवं बैम्बू पौधे तथा करीब दो हेक्टेयर में औषधि पौधे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही यहां निरीक्षण पथ, गार्ड क्वाटर्स सहित अन्य निर्माण कार्य भी कराए जा रहे हैं। पार्क में विद्युत की व्यवस्था भी होगी। अम्बिकापुर के देवीगंज रोड में सी-मार्ट नगर निगम एवं एनयूएलएम के माध्यम से बिहान के महिला समूह द्वारा संचालित किया जाएगा।

सीतापुर विकासखण्ड के आदर्श गोठान ढेंकीडोली में सोना किस्म के आलू से स्व सहायता समूह की महिलाओं ने आलू चिप्स का उत्पादन शुरू किया है। चिप्स की गुणवत्ता भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण के अनुरूप रखी हैं। महिलाओं ने यहां उत्पादित चिप्स का नाम ’गांववाला’ रखा है। चीप्स उत्पादन के लिए जिला प्रशासन द्वारा मशीन उपलब्ध कराई गई है। महिलाओं ने चिप्स का मूल्य पांच रुपये प्रति पैक रखा है। समापन समारोह के बाद स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी आज मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार अनुज शर्मा और बालीवुड गायक अंकित तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे बालीवुड के गायक विनोद राठौर का भी आगमन प्रस्तावित है। दिन भर यहां सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होंगी। विकास आधारित प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button