ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
धार्मिक

घर का मुख्य द्वार होता है घर की पॉजीटिव नैगेटिव एनर्जी का कारण

वास्तु शास्त्र में मुख्य द्वार को खुशियों का प्रवेश द्वार कहा जाता है। कहा जाता है घर के मुख्य द्वार से ही वहां रहने वाले लोगों का भाग्य निर्धारित होता है। तो ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुएं बताई गई हैं। जिनको घर के प्रवेश द्वार पर रखने या लगाने से। घर में मां लक्ष्मी का वास होता है। और उस घर में कभी धन का अभाव नहीं रहता। तो आज हम आपको इस वीडियो में कुछ ऐसे काम बताएंगे जिनको करने से आपके घर में किसी चीज की कमी नहीं रहेगी। तो आइए जानते हैं।

शुरू करते हैं शास्त्रों की मानें तो घर पर तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में यह एक पवित्र पौधा माना जाता है। तुलसी में माता लक्ष्मी का स्वरूप है जिस कारण से भगवान विष्णु को बेहद प्रिय होती हैं। वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार के सामने तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहता है। साथ ही घर पर तुलसी का पौधा लगाने से उस घर में रहने वाले सदस्यों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है।

आगे आपको बताते हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहे तो इसके लिए घर के मुख्य द्वार पर पानी से भरा कांच का बर्तन रखना चाहिए। याद रखें कि यह पात्र ऐसा होना चाहिए कि जिसमें खुशबू वाले ताजे फूल रखे जा सके। प्रवेश द्वार पर इस खुशबू भरे कांच के पात्र को रखने से जीवन में खुशहाली आती है साथ ही घर के सदस्यों के बीच आपसी प्यार बना रहता है।

तो वहीं घर या ऑफिस के मेन गेट पर पीपल, आम या अशोक के पत्तों की एक माला बनाकर उसे बांध दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से घर के अंदर कोई भी नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं होती और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन ध्यान रखें कि जब ये पत्तियां सूख जाएं तो माला बदल देनी चाहिए।

इसके अलावा मां लक्ष्मी का घर पर निवास हो तो इसके लिए घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के पैर बनाएं या फिर बने बनाएं पैर भी लगा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि मां लक्ष्मी जी के ऐसे पैर लगाने चाहिए जो अंदर की तरफ जा रहे हों। वास्तु विज्ञान के मुताबिक ऐसा करने से घर में लक्ष्मी जी का वास होता है। इतना ही नहीं मुख्य द्वार के नीचे बाहर की ओर देवी लक्ष्मी के लाल या पीले रंग के पैरों के चिन्ह बनाने से सभी देवी-देवताओं की शुभ दृष्टि घर पर हमेशा बनी रहती है। साथ ही ग्रहों का अशुभ प्रभाव भी खत्म हो जाता है।

बताते चलें कि अगर घर के किसी कोने में वास्तु दोष है तो इसका प्रभाव वहां पर रहने वाले सभी सदस्यों पर पड़ता है। घर पर वास्तु दोष होने से आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहती। तो इसे दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर लाल रंग से स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। इसके अलावा घर के दरवाजे के दोनों तरफ शुभ-लाभ भी लिखना चाहिए।

अगर आप चाहते हैं कि आपके घर कभी पैसों की कमी न हो तो इसके लिए अपने घर के प्रवेश द्वार पर दहलीज जरूर बनवाएं और हर सुबह इसे साफ पानी से धोएं। ऐसा करने से जीवन में उन्नति होती है।

Related Articles

Back to top button