ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

सतना में फांसी का फंदा लेकर हाइटेंशन टावर पर चढ़े किसान, मुआवजे की कर रहे मांग

सतना।   सतना जिले में एक बार फिर बिजली कंपनी से मुआवजे की मांग को लेकर किसान मंगलवार को हाइटेंशन टावर पर चढ़ गए हैं। इस बार किसान अपने हाथों में फांसी का फंदा लिए हुए हैं और वर्षों पुरानी मुआवजे की मांग दोहरा रहे हैं। यह मामला जिले के उचेहरा तहसील अंतर्गत ग्राम पिथौराबाद का है जहां आज दोपहर से तीन किसान विद्याधर द्विवेदी, कमलभान उरमलिया और रामनाथ कोल टावर पर चढ़ गए हैं और हाथ में फांसी का फंदा लेकर अधिकारियों को मौके पर आने और जमीन का मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

वर्षों से चल रहा है विवाद :

जानकारी के अनुसार सतना में किसानों और पावर ग्रिड के बीच टावर और ट्रांसमिशन लाइन को लेकर विवाद पिछले कई वर्षों से चल रहा है। इनके अलावा भी ऐसे कई किसान हैं जिन्हें अभी तक गाइडलाइन के अनुसार मुआवजे की राशि नहीं मिली है। इसी क्षेत्र में अक्सर विरोध प्रदर्शन होते रहते हैं। बीते एक वर्ष से लेकर अब तक तीन से चार बार किसान टावरों पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं। बीते साल 12 मार्च को भी पिथौराबाद और अतरवेदिया के किसान टावर पर चढ़ गए थे और रात भर टावर पर चढ़कर ही प्रदर्शन किया था। इसी क्षेत्र में पोडी, पतौरा, वीरपुर के कई किसानों के मुआवजे के कुछ मामले शिकायत के तौर पर लंबित भी पढ़े हुए हैं। विगत तीन वर्ष पहले भी बिहटा गांव में टावर लाइन को लगाने को लेकर भारी विवाद की स्थिति निर्मित हुई थी तब पुलिस लाइन से भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति काबू की थी।

यह है किसानों की मांग :

उचेहरा तहसील के कई गांवों में यही स्थिति है जहां के किसानों का आरोप है कि उनके खेतों में बिजली कंपनी ने बड़े-बड़े टावर लगाकर बिजली लाइन खींची है जिसके मुआवजा राशि के लिए उन्होंने पहले एसडीएम और उसके बाद कलेक्टर को भी आवेदन दिया था। इस मामले में एसडीएम और कलेक्टर न्यायालय ने मुआवजा जारी करने आदेश भी दे दिया था लेकिन बिजली कंपनी ने उन्हें अब तक मुआवजा नहीं दिया है और हर बार किसी न किसी रूप में बहाना बना दिया जाता है। किसानों की मांग है कि उन्हें 12 लाख रुपये प्रति टावर व तीन हजार रुपये प्रति रनिंग मीटर की दर से तार बिछाए जाने की मुआवजा राशि दी जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि इस बार उन्हें जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक वे टावर से नीचे नहीं उतरेंगे।

Related Articles

Back to top button