ब्रेकिंग
अमरकंटक यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में सनसनीखेज घटना: बीसीए की छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम जातिगत जनगणना के प्रारूप पर कांग्रेस का बड़ा हमला: नाना पटोले ने बताया पूरी तरह दोषपूर्ण धमतरी में चंगाई सभा को लेकर भारी बवाल, ASP डीसी पटेल ने संभाला मोर्चा; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी रीवा के संजय गांधी अस्पताल की बड़ी लापरवाही: जिंदा मरीज को घोषित किया मृत, शव सुपुर्द करते ही चलने ल... Morena Heavy Rain: मुरैना में फूटा भैंसोरा तालाब, सैकड़ों बीघा फसलें डूबीं; रीझौनी पुल पर चढ़ा सोन न... Gwalior Love Story: बिना मोबाइल 5 ट्रेनें बदलकर 1020 KM दूर प्रेमी के पास ग्वालियर पहुंची झारखंड की ... Chhatarpur District Hospital: खून न मिलने से आदिवासी प्रसूता और नवजात की मौत, अस्पताल प्रशासन पर गंभ... Shahdol Tiger Poaching: बाघों का अंतरराष्ट्रीय शिकारी शेरू पारधी शहडोल से गिरफ्तार, चीन और म्यांमार ... Sagar Hooch Tragedy: बंडा में जहरीली शराब से कोहराम, अब तक 16 की मौत की आशंका; कांग्रेस ने जाम किया ... Bittu Tabahi Ajnar River: आनंद महिंद्रा और CM मोहन यादव ने की तारीफ, अब अजनार बचाओ समिति ने खोला मोर...
मध्यप्रदेश

खंडवा में प्रापर्टी को लेकर जलेबी चौक पर भिड़े दो पक्ष

खंडवा। प्रापर्टी को लेकर रविवार देर रात जलेबी चौक पर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों में जमकर मारपीट हुई। विवाद में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। रात 11 बजे हुए विवाद की सूचना मिलते ही मोघट ओर कोतवाली थाने से पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया।

गुलमोहर कालोनी निवासी कल्लू पवार और आजम के बीच प्रापर्टी को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इस मामले को लेकर रात करीब 10 बजे जलेबी चौक पर दोनो के समर्थक आमने-सामने हो गया। विवाद के चलते भीड़ लग गई, दोनों पक्षो में जमकर मारपीट हुई। कल्लू पवार के सिर में गंभीर चोट आने पर कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामले की जांच कर रहे उप निरीक्षक भुवन वास्कले ने बताया कि प्रापर्टी को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे की शिकायत की है। मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।

सुबह हुई स्थिति सामान्य

जलेबी चौक पर रविवार देर रात हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। वहीं घायल कल्लू पवार का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर जलेबी चौक क्षेत्र में सोमवार सुबह से स्थिति सामान्य है दुकानें और बाजार आम दिनों की तरह खुले हैं। पुलिस विवाद में शामिल अन्य लोगों की पहचान के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। विदित हो कि इसके पूर्व भी जलेबी चौक पर महाशिवरात्रि के समय झंडे बैनर लगाने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति बनने से क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण हो गया था।

Related Articles

Back to top button