ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
व्यापार

ईपीएफओ ने पीएफ पर ब्याज दर घटाई

मुंबई । चालू वित्त वर्ष के लिए एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन ने ब्याज दर घटाकर 8.1 फीसदी कर दी है। वित्त वर्ष 2020-21 के लिए प्रोविडेंट फंड पर मिलने वाली ब्याज दर 8.5 फीसदी थी। हालांकि चालू वित्त वर्ष में इसें 40 आधार अंक से घटा दिया गया है। ईपीएफओ के फैसले का असर 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स पर होगा। ब्याज दर को लेकर गुवाहाटी में ईपीएफओ सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की दो दिनों से बैठक जारी थी। इसी बैठक में यह फैसला लिया गया है। मौजूदा बाजार की स्थिति और रूस-यूक्रेन क्राइसिस को देखते हुए यह माना जा रहा था कि ब्याज दर में कटौती की जा सकती है। पिछले दो वित्त वर्षों से ब्याज दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पहली बार वित्त वर्ष 2019-20 में ब्याज दर घटाकर 8.5 फीसदी किया गया। वित्त वर्ष 2020-21 में भी इसे 8.5 फीसदी रखा गया। वर्तमान में ईपीएफओ से करीब 7 करोड़ सब्सक्राइबर्स से जुड़े हुए हैं। मोदी सरकार जब सत्ता में आई थी तब ब्याज दर 8.75 फीसदी थी। वित्त वर्ष 2014-15 में ब्याज दर 8.75 फीसदी, वित्त वर्ष 2015-16 में ब्याज दर 8.80 फीसदी, वित्त वर्ष 2016-17 में ब्याज दर 8.65 फीसदी, वित्त वर्ष 2017-18 में ब्याज दर 8.55 फीसदी, वित्त वर्ष 2018-19 में ब्याजदर 8.65 फीसदी और वित्त वर्ष 2019-20 से ब्याज दर 8.5 फीसदी पर बरकार है।

Related Articles

Back to top button