ब्रेकिंग
Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर... Punjab DA Hike News: कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत; DA 42% से बढ़कर हुआ 50%, अगले वेतन के साथ मिलेगा...
व्यापार

सेंसेक्स में निफ्टी 17 हजार के स्तर के करीब हुआ बंद

विदेशी बाजारों से मिले संकेतों की मदद से घरेलू शेयर बाजार में आज  तेजी देखने को मिली है और प्रमुख इंडेक्स  बुधवार के कारोबार में करीब 2 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुए हैं | आज के कारोबार में सेंसेक्स 1039.80 अंक की बढ़त के साथ 56,816.65 के स्तर पर बंद हुआ | वहीं निफ्टी 312 अंक की बढ़त के साथ 16975 के स्तर पर बंद हुआ है | आज के कारोबार में सभी सेक्टर इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए हैं | शेयर बाजार में आज की बढ़त रूस यूक्रेन संकट  में नरमी की उम्मीदों के साथ कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से दर्ज हुई है | अब बाजार की नजर फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों पर है |

शेयर बाजार में आज की बढ़त विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों की वजह से देखने को मिली है | एशियाई बाजारों में आज तेजी का रुख देखने को मिला | चीन और हॉन्गकॉन्ग के बाजारों में तेज खरीदारी रही | जापान, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण कोरिया के प्रमुख इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए हैं | इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी बढ़त देखने को मिली थी | दरअसल कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों के बीच सेंटीमेंट्स बेहतर हुए हैं | इससे महंगाई का दबाव घटने का अनुमान है | वहीं रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष थमने की संकेतों से भी निवेशकों ने खरीदारी की है |

Related Articles

Back to top button